{"_id":"6330422c3c167304ca796a09","slug":"cm-jairam-thakur-five-attempt-in-shooting-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Jairam Thakur: निशानेबाजी में चूका मुख्यमंत्री का निशाना, पांच बार लगाया टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Jairam Thakur: निशानेबाजी में चूका मुख्यमंत्री का निशाना, पांच बार लगाया टारगेट
Sun, 25 Sep 2022 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Sep 2022 06:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दो बार पिस्टल से निशाना लगाया। जबकि तीन बार राइफल से टारगेट पर निशाना लगाया। लेकिन हर बार टारगेट पर लगाया गया निशाना चूक गया।
विज्ञापन
निशाना लगाते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को जिला के कसौली स्थित नामी स्कूल पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना। इसके बाद 33 करोड़ रुपये की लागत से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। स्कूल प्रबंधन की ओर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जानकारी दी गई। इसी दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज में हाथ आजमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने पांच बार निशानेबाजी की। दो बार पिस्टल से निशाना लगाया। जबकि तीन बार राइफल से टारगेट पर निशाना लगाया। लेकिन हर बार टारगेट पर लगाया गया निशाना चूक गया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने पहली बार में ही टारगेट पर निशाना लगाकर सफलता हासिल की।
विज्ञापन