{"_id":"624963cbe7a029576444344a","slug":"cm-jairam-thakur-announcement-for-employees-in-mukhyamantri-samman-samaroh-at-peterhoff-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ने की बड़ी घोषणाएं: कर्मचारियों को रुका हुआ उच्च वेतनमान मिलेगा, 18 हजार रुपये तक बढ़ेगी पगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ने की बड़ी घोषणाएं: कर्मचारियों को रुका हुआ उच्च वेतनमान मिलेगा, 18 हजार रुपये तक बढ़ेगी पगार
Sun, 03 Apr 2022 08:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Apr 2022 08:06 PM IST
सार
सीएम ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) को भी दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण होने पर लिपिकों की तर्ज पर उच्च वेतनमान देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने 2017 के बाद नियमित कर्मचारियों का रुका हुआ उच्च वेतनमान देने का एलान किया है। क्लास थ्री के ये वे कर्मचारी हैं जिन्हें दो साल के राइडर के बाद उच्च वेतनमान नहीं मिला था। 3 जनवरी, 2022 से पहले दो साल का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले हजारों कर्मचारियों को 18 हजार रुपये तक वेतन बढ़ोतरी होगी। नया वेतनमान तय करते समय भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सरकार 90 फीसदी कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान दे रही है, जबकि उक्त दस फीसदी कर्मचारी इसके चलते विकल्प नहीं दे रहे थे। राहत भरी यह घोषणा रविवार को पीटरहॉफ में आयोजित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। सीएम ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) को भी दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण होने पर लिपिकों की तर्ज पर उच्च वेतनमान देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों का समर्थन और सहयोग मिलता रहा है। नीतियों और योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोविड-19 संकट में कर्मियों को पूरा वेतन और पेंशन दी। कर्मचारी के वेतन में औसतन 12 से 15 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इस पर लगभग 7801 करोड़ के वित्तीय लाभ दिए हैं। पेंशन में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त 40 हजार पेंशन भोगियों को भी शीघ्र ही यह लाभ देंगे। दिहाड़ी 350 रुपये की गई है। सरकार कर्मचारियों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर प्राथमिकता से हल करेगी। महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने सरकारी कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों को वित्तीय और अन्य लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रथम बार है कि संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में सरकार ने कर्मचारियों की 21 मांगें मानी हैं।
नए पे स्केल में उच्च वेतनमान का राइडर रहेगा या नहीं, स्पष्ट नहीं
राज्य में 3 जनवरी, 2022 में लगे कर्मचारियों पर नए पे स्कूल में उच्च वेतनमान का राइडर रहेगा या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। यह सिर्फ 3 जनवरी, 2022 से पहले के कर्मचारियों पर लागू है। राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद ही इस पर स्थिति साफ हो सकेगी।