हिमाचल में कम हुआ बस किराया, सीएम ने कुल्लू में किया ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता के भारी विरोध के बाद हिमाचल सरकार ने प्रदेश में हाल ही में बढ़ाया न्यूनतम बस किराया एक रुपया कम कर दिया है। प्रदेश में अब न्यूनतम बस किराया छह की जगह 5 रुपये लगेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को कुल्लू में इसकी घोषणा कर दी।
अब तीन किलोमीटर तक का सफर करने पर पांच रुपये किराया लगेगा। सीएम के किराया कम करने की घोषणा के साथ ही हिमाचल सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
प्रधान सचिव परिवहन जेसी शर्मा ने बताया कि अधिसूचना लागू होते ही बस किराये की घटी दरें शनिवार से ही लागू हो गई हैं। कुल्लू के देवसदन में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में सरकार ने नौ महीने के कार्यकाल में पहली बार बस किराये में 20.69 प्रतिशत बढ़ोतरी की।
कुछ लोग इस मामले को लेकर व्यर्थ में शोर मचा रहे हैं, जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार ने 30 प्रतिशत बढ़ोतरी की थी। न्यूनतम बस किराये को कम करने के लिए लोगों के आग्रह और सुझाव मिल रहे हैं।
डीजल और पेट्रोल के रेट घटाकर भी दी जनता को राहत
जिस पर अब न्यूनतम किराये में एक रुपये की कमी की जा रही है। इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।सीएम ने कहा कि तेल की कीमतें बढ़ना देश भर में चिंता का विषय बना हुआ था।
केंद्र और राज्य सरकार ने जनता को लाभान्वित करने के लिए हाल ही में डीजल तथा पेट्रोल के मूल्यों में पांच रुपये प्रति लीटर की कमी की है। इससे लोगों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ये दोनों फैसले जनता को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत लिए गए हैं।