फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur announced increment in salary of contract and specialist doctors

अनुबंध और विशेषज्ञों चिकित्सकों के वेतन में होगा इतना इजाफा, जयराम ने किया एलान

Sun, 21 Oct 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/नेरचौक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/नेरचौक Updated Sun, 21 Oct 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur announced increment in salary of contract and specialist doctors
आयुर्विज्ञान कॉलेज नेरचौक में प्रदेश के पहले मेडिकल विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने अनुबंध चिकित्सकों का वेतन बढ़ाने का एलान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुबंध चिकित्सकों का दस हजार और विशेषज्ञों का पंद्रह हजार रुपये मासिक वेतन बढ़ेगा। सुंदरनगर अस्पताल में चिकित्सकों के आवासीय भवन का शिलान्यास करते हुए सीएम ने हर जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की घोषणा की।
विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि कैबिनेट मीटिंग में इसका प्रस्ताव लाया जा रहा है।  शनिवार को मंडी में एक दिवसीय दौरे में सीएम ने मेडिकल कालेज नेरचौक में ओपीडी के साथ ट्रॉमा सेंटर, नर्सिंग कॉलेज का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

cm jairam thakur announced increment in salary of contract and specialist doctors

सीएम ने कहा कि गर्व की बात है कि प्रदेश का पहला अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय नेरचौक मेडिकल कॉलेज के कैंपस में ही खुला है। सूबे के छह मेडिकल कॉलेजों का कंट्रोल अब इसी विवि के माध्यम से होगा।

नीट के बाद एडमिशन की तमाम प्रक्रिया यहीं होगी। वर्तमान में एचपीयू के वीसी के पास इसका अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। सीएम ने कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज उत्तर भारत में सबसे बेहतर है। आधुनिक और खूबसूरत भवन है।

उन्होंने कहा कि मंडी का नेरचौक मेडिकल कॉलेज टांडा और आईजीएमसी से आगे निकलेगा। नेरचौक में ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा और मेडिकल कॉलेज के पास ही बड़ा हवाई जहाज उतरेगा। 

हिमाचल यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन योजना 

cm jairam thakur announced increment in salary of contract and specialist doctors

शनिवार को टेली मेडिसन केंद्र की शुरुआत सीएम ने नेरचौक से की। उन्होंने चेन्नई में बैठे डाक्टरों से केलांग के काजा और पांगी के मरीजों के उपचार के संदर्भ में बातचीत की। 

सीएम ने मंडी के नेरचौक से ही हिमाचल यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन योजना का शुभारंभ किया। आयुष्मान भारत योजना से छूटे लोग एक हजार सालाना प्रीमियम देकर साल में पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा हासिल कर सकेंगे।   

जरूरतमंद बच्चों के लिए चिकित्सा राहत कोष 
मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष में विशेष जरूरत वाले बच्चे, जो किसी कारण सुन और बोल नहीं पाते, उनके इलाज के लिए पांच लाख तक के प्रावधान वाली मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed