फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Statement over Opposition party regarding himachal assembly session

CM Jairam Statement: सीएम जयराम बोले- प्रश्न पूछेंगे तो जवाब सुनने के लिए भी तैयार रहे विपक्ष

Tue, 09 Aug 2022 08:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Aug 2022 08:00 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री ने मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मानसून सत्र में चार या पांच बैठकें होती हैं। वह समझते हैं कि चार सिटिंग्स कम हैं। अगर ज्यादा सिटिंग होनी चाहिए तो इस बारे में सदन में विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
CM Jairam Statement over Opposition party regarding himachal assembly session
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बारे में कहा है कि यह सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र है। अभी तक जो प्रश्न पूछे गए हैं और जो मुद्दे उठाए गए हैं, उनका सरकार ने पूरी ताकत के साथ जवाब दिया है। अब सत्र में जिन मुद्दों को उठाकर कांग्रेस बात करना चाह रही है, उनका भी चर्चा के लिए स्वागत है। प्रश्न पूछेंगे तो जवाब सुनने के लिए भी विपक्ष तैयार रहे।  सरकार जवाब देने के लिए किसी भी तरह से आशंकित नहीं है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मानसून सत्र में चार या पांच बैठकें होती हैं। वह समझते हैं कि चार सिटिंग्स कम हैं। अगर ज्यादा सिटिंग होनी चाहिए तो इस बारे में सदन में विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन


बघेल पर साधा निशाना
जयराम ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से हिमाचल में सत्ता में लौटने पर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिन महानुभाव ने यहां आकर घोषणा की, उनकी अपने राज्य में क्या स्थिति है। जो उन्होंने अपने यहां आकर कहा, वह अपने राज्य में कर पा रहे हैं क्या। उन्होंने कहा कि सत्ता कांग्र्रेस के हाथ लगने वाली नहीं है। कांग्रेस की अध्यक्ष ने खुद कहा है कि उन्हें 25 साल लगेंगे। ऐसा लगता है कि उनका आकलन सही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता का विश्वास खो चुकी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 51 लाख का अंशदान
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंगलवार को ओक ओवर शिमला में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की ओर से बैंक के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने 51 लाख रुपये की राशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed