फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cm Jairam statement over Janjehli SDM office Dispute

एसडीएम दफ्तर विवाद पर बोले सीएम- सरकार के पास नहीं था कोई रास्ता

Wed, 21 Feb 2018 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 21 Feb 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Cm Jairam statement over Janjehli SDM office Dispute

मुख्यमंत्री के हलके सिराज के जंजैहली में एसडीएम दफ्तर को लेकर मचे बवाल के बीच जयराम ठाकुर ने कहा है कि वह जल्द ही जंजैहली जाएंगे और मिल-बैठकर समस्या का समाधान निकालेंगे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश की पालना के सिवाय सरकार के पास कोई रास्ता नहीं था।

विज्ञापन


कुछ लोगों ने इस मामले को अनावश्यक रूप से दूसरी तरफ ले जाने की कोशिश की है। सीएम ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान इस मामले में तकनीकी खामी रह गई थी जिसकी वजह से यह दिक्कत आई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। जंजैहली में विकास के लिए सब कुछ करेंगे। 
विज्ञापन


केंद्र की टीम करेगी कांगड़ा हवाई पट्टी का दौरा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा हवाई पट्टी को पठानकोट एयरबेस के विकल्प में विकसित करने के लिए हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का मामला केंद्र से उठाया गया है। जल्द ही इसके विस्तारीकरण के लिए केंद्र की टीम दौरा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी कुल्लू से मांगी है रिपोर्ट
कुल्लू में स्कूली बच्चों से जातीय भेदभाव पर सीएम ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्याध्यापक और शिक्षकों को स्कूल से हटा दिया है। उपायुक्त कुल्लू को जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी रिपोर्ट जल्द ही मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed