फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam Statement over congress in kangra himachal today

CM Jairam Statement: जाने वाले पांच साल पहले जा चुके सत्ता से, 50 साल नहीं लौटने वाले

Sat, 03 Sep 2022 09:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Sep 2022 09:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हम सत्ता से जाने वाले नहीं हैं। जाने वाले पांच साल पहले ही जा चुके हैं। वे अगले 20 से 50 वर्ष वापस लौटने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
CM Jairam Statement over congress in kangra himachal today
जवाली में जनसभा के दौरान सीएम जयराम व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हम सत्ता से जाने वाले नहीं हैं। जाने वाले पांच साल पहले ही जा चुके हैं। वे अगले 20 से 50 वर्ष वापस लौटने वाले नहीं हैं। ज्वाली में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि जिस पार्टी की अपनी गारंटी नहीं, वह लोगों को गारंटी दे रही है। इससे पहले जवाली के मैदान में मुख्यमंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव व प्रगतिशील हिमाचल के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है। कांग्रेस बिना दूल्हे की बरात है।

विज्ञापन


कांग्रेस का हर नेता खुद को मुख्यमंत्री मान रहा है। हर कांग्रेस नेता में मुख्यमंत्री बनने की होड़ है। कहा कि भाजपा ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास करवाया है। चुनाव में भी भाजपा विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी। कहा कि प्रदेश में इस बार जनता के आशीर्वाद से रिवाज बदला जाएगा। इससे पहले जवाली पहुंचने पर विधायक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ढोल-बाजों के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुली जीप से मंच तक लाया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना- मेरी पॉलिसी मेरे हाथ का भी शुभारंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed