फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said that The ministers of those who call themselves Hardcore Honest are in jail today, your bail w

Shimla: सीएम जयराम बोले- खुद को कट्टर ईमानदार बताने वालों के मंत्री आज जेल में

Thu, 01 Dec 2022 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Dec 2022 09:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली नगर निगम में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में आयोजिन जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वही पार्टी है, जिसका उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ।

विज्ञापन
CM Jairam said that The ministers of those who call themselves Hardcore Honest  are in jail today, your bail w
सीएम जयराम ने दिया में किया प्रचार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली देश की राजधानी है और सभी लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन यह विचित्र लगता है कि यहां की राज्य सरकार के नेता झूठ बोलने में नंबर-1 हैं। केजरीवाल मासूमियत के साथ झूठ बोलते हैं, लेकिन अब सारा परदा उठ चुका है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली नगर निगम में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में आयोजिन जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वही पार्टी है, जिसका उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ। आज दिल्ली में आठ साल सरकार के कार्यकाल में आम आदमी पार्टी के मंत्री जेल की सलाखों के पीछे हैं, क्योंकि भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप उन पर है। लेकिन उन्हीं की पार्टी के नेता कहते हैं, वे कट्टर ईमानदार हैं। अरविंद केजरीवाल चुनाव से पहले हिमाचल भी आए थे। उनके मंत्री हिमाचल के प्रभारी थे तो वे भी हिमाचल आए, लेकिन आज जेल के अंदर हैं। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में 67 सीटों पर चुनाव लड़ा है और सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त होने जा रही है। 

विज्ञापन


जी 20 समूह की कमान भारत के हाथ में  होना सभी के लिए गर्व की बात : जयराम 
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि समस्त भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि जी 20 समूह की कमान भारत के हाथ में होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन

सीएम ने ट्वीट कर कहा कि विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे भारत को जी 20 समूह की अध्यक्षता मिलना दर्शाता है कि वैश्विक स्तर पर देश की साख में बढ़ोतरी हुई है। अब भारत विश्व के देशों के बीच अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विश्व के 75 प्रतिशत व्यापार और दो-तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करने वाले जी 20 के इस सम्मेलन का नेतृत्व भारत करने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेटलिफ्टर विकास को अर्जुन अवार्ड मिलने पर दी बधाई
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि यह खुशी का विषय है कि राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश के टौणी देवी से संबंध रखने वाले एवं अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने विकास को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए हिमाचल को गर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed