फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said that school education board pensioners will get medical reimbursement facility

धर्मशाला: सीएम जयराम बोले- स्कूल शिक्षा बोर्ड के पेंशनरों को मिलेगी चिकित्सा प्रतिपूर्ति सुविधा

Thu, 20 Jan 2022 05:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jan 2022 05:38 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के पेंशनभोगियों को राज्य के अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तरह चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा मिलेगी। यह घोषण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में की। सरकार के इस निर्णय से बोर्ड के 750 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
CM Jairam said that school education board pensioners will get medical reimbursement facility
शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने सीएम को सम्मानित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के पेंशनभोगियों को राज्य के अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तरह चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा मिलेगी। यह घोषण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में की। सरकार के इस निर्णय से बोर्ड के 750 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सीएम ने कहा कि सरकार प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। सरकार ने मुख्यमंत्री हिमकेयर जैसी योजनाएं शुरू की हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से वंचित न रहे। पिछली सरकार ने 24 मार्च, 2014 को बोर्ड के पेंशनभोगियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा देने में असमर्थता जताई और इस सुविधा को अप्रैल 2014 से बंद कर दिया था। कहा कि बोर्ड के पेंशनभोगियों को इस योजना का लाभ देने के लिए हर वर्ष 1.61 करोड़ व्यय होने का अनुमान है। इन सभी खर्चों को बोर्ड अपने संसाधनों से वहन करेगा। मुख्यमंत्री ने बोर्ड की उपलब्धियों और कार्यप्रणाली से संबंधित पुस्तिका का भी विमोचन किया। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सोनी ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। 

विज्ञापन

समर्पण और प्रतिबद्धता से काम करें पंचायत प्रतिनिधि : जयराम

 पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के विकास के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष संघ के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। ये लोकतंत्र की आधारभूत इकाई हैं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। कहा कि सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को कई शक्तियां दी हैं। जयराम ने संघ के सदस्यों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी। संघ के अध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने मुख्यमंत्री से पंचायतीराज संस्थाओं के लिए राज्य वित्त आयोग से अलग से बजट प्रावधान करने का आग्रह किया। उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के लिए ऐच्छिक निधि का प्रावधान करने और विधायक प्राथमिकताओं की तर्ज पर जिला परिषद की प्राथमिकताओं का प्रावधान करने का भी आग्रह किया। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed