{"_id":"614b3a7d8ebc3efdaa70cf1d","slug":"cm-jairam-said-himachal-bandh-will-be-avoided-by-talking-to-farmer-organizations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम बोले- किसान संगठनों से बात कर टाला जाएगा हिमाचल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम बोले- किसान संगठनों से बात कर टाला जाएगा हिमाचल बंद
Wed, 22 Sep 2021 07:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Sep 2021 07:45 PM IST
सार
बुधवार को ठियोग में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बागवानों को फसल के सही दाम मिलें और उनकी समस्याएं हल हों, इसे लेकर सरकार चिंतित है, लेकिन कुछ लोग बागवानों के मुद्दे पर अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं जो सही नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागवानों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाए गए संयुक्त किसान मंच और भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को बुलाए गए हिमाचल बंद को टालने के लिए सरकार किसान संगठनों से बातचीत करेगी। बुधवार को ठियोग में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बागवानों को फसल के सही दाम मिलें और उनकी समस्याएं हल हों, इसे लेकर सरकार चिंतित है, लेकिन कुछ लोग बागवानों के मुद्दे पर अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं जो सही नहीं है। संयुक्त किसान मंच के अल्टीमेटम के बाद बागवानी मंत्री ने किसान संगठनों से पहले भी बात की है। दोबारा भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
बातचीत के माध्यम से ही समस्याओं का हल निकलेगा। ओलावृष्टि और मौसम की मार के कारण इस साल सेब की क्वालिटी खराब हुई है, जिसके चलते बागवानों को सही रेट नहीं मिल पाए। अब रेट सुधरने शुरू हो गए हैं। खड़ापत्थर मंडी में बागवानों ने बताया कि अब रेट संतोषजनक है। बढ़िया सेब 2000 से 2500 रुपये तक बिक रहा है। मंडी मध्यस्थता योजना के तहत पहली बार सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाया गया है। एपीएमसी के चेक पोस्ट पर बागवानों से अवैध वसूली का सवाल मुख्यमंत्री टाल गए। बोले- अब सेब सीजन खत्म होने को है। ऐसे मुद्दे अनावश्यक विवाद का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
डीसी तय करेंगे ठियोग बाईपास तैयार करने की टाइमलाइन
मुख्यमंत्री ने कहा कि ठियोग बाईपास का मुद्दा सालों से लटका हुआ है। पहले भी यह मुद्दा ध्यान में लाया गया है। डीसी शिमला मौके का निरीक्षण कर बाईपास तैयार कर इसके उद्घाटन की टाइम लाइन तय करेंगे। ठियोग अस्पताल के नए भवन में लिफ्ट लगाने का काम पूरा होते ही इसका भी उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा में हमारी तारीफ करते हैं सिंघा
मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि ठियोग के विधायक राकेश सिंघा से कोई मतभेद नहीं है। सिंघा तो विधानसभा में भी हमारी तारीफ करते हैं। हमारी विचारधारा अलग है। सिंघा कम्युनिस्ट हैं। पार्टी कोई भी हो सिंघा जनप्रतिनिधि हैं, इसके लिए उनका सम्मान है। ठियोग के विकास में सरकार कोई कमी पेश नहीं आने देगी।