फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam's public meeting in Indora: Said, I can say with claim, BJP government will repeat

इंदौरा में सीएम जयराम की जनसभा: बोले- दावे से कह सकता हूं, रिपीट करेगी भाजपा सरकार

Tue, 19 Apr 2022 05:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Apr 2022 05:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में लोगों से जो प्रेम भाजपा सरकार को मिला है, उससे दावे से कह सकता हूं कि प्रदेश में भाजपा सरकार रिपीट करेगी। 

विज्ञापन
CM Jairam's public meeting in Indora: Said, I can say with claim, BJP government will repeat
इंदौरा में सीएम जयराम की जनसभा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को इंदौरा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में लोगों से जो प्रेम भाजपा सरकार को मिला है, उससे दावे से कह सकता हूं कि प्रदेश में भाजपा सरकार रिपीट करेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को सीखने की आदत डालने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में जब कांग्रेस नेताओं से 2012-17 तक रही उनकी सरकार में किए गए कार्यों के बारे में पूछा गया, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।

विज्ञापन


इसके बाद मैंने अपने कार्यकाल में किए गए कार्य गिनाए और उन्हें इससे सीखने की नसीहत भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वैज्ञानिकों से वैक्सीन बनाने की गुजारिश की थी, उस दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने सरकार का समर्थन नहीं किया। देश के वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत करके वैक्सीन बना ली तो उस समय कांग्रेस नेताओं ने लाइनों में लगकर वैक्सीन लगवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed