सीएम जयराम बोले- भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा, कांग्रेस ने लूटा प्रदेश का खजाना
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा। हिमाचल से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से उखाड़ फेंका जाएगा। सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में कानून व्यवस्था को सही रखना होगी ताकि फिर से गुड़िया और होशियार अपराध न हो।
विधानसभा चुनाव में विजन दस्तावेज को नीति दस्तावेज के रूप में लिया गया है। पालमपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम ने कहा कि अभी सरकार को बने हुए एक महीना दो दिन हुए हैं। सरकार अपना 100 दिन का टारगेट लेकर चली हुई है।
प्रदेश सरकार ने 100 दिन का एक एंजेडा तैयार किया है। इसमें हर मंत्री से लेकर विधायकों और अधिकारियों के कार्यों को तय किया गया है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का खजाना लूटा।
बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए सरकार, पंचायती राज के लोग और एनजीओ का दायित्व शामिल किया जाए।नेशनल हाइवे की डीपीआर तैयार करने की समयसीमा 31 मार्च तक विभाग को दी गई है। आने वाला रेलवे बजट में भी हिमाचल के लिए अच्छा होने वाला है।
2500 रुपये में चलेगी चंडीगढ़ से उड़ानें
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, विधायक मुल्ख राज प्रेमी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी और हिमांशु मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हवाई यात्रा के लिए सरकार का केंद्र सरकार के उपक्रम पवनहंस से बात फाइनल हुई है। इससे पवनहंस हेलीकाप्टर से चंडीगढ़ से कुल्लू, शिमला और कांगड़ा के लिए 2500 रुपये में उड़ानें शुरू होंगी। शांता का पालमपुर में रज्जू मार्ग का प्रोजेक्ट उनके ध्यान में है।
कम बोलता हूं काम करता हूं
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि भले ही वह जुबान से कम बोलते है, लेकिन काम पूरा करते है। जनता की सेवा में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए उन्होंने मंत्रियों से लेकर अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। काम में कोई समझौता नहीं होगा।
हिमाचल के लिए अच्छा होगा रेलवे बजट : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि आने वाला रेलवे बजट हिमाचल के लिए अच्छा होने वाला है। सीएम ने कहा कि नेशनल हाईवे की डीपीआर तैयार करने के लिए विभाग को 31 मार्च तक का समय दिया गया है।
प्रदेश में हवाई यात्रा के लिए सरकार का केंद्र सरकार के उपक्रम पवन हंस से बात फाइनल हुई है। पवन हंस हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ से कुल्लू, शिमला और कांगड़ा के लिए प्रति यात्री 2500 रुपये में उड़ान भरेगा।
सीएम ने कहा कि शांता कुमार का पालमपुर में रज्जू मार्ग प्रोजेक्ट भी उनके ध्यान में है। सीएम सोमवार को शीतकालीन प्रवास के दौरान पालमपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दिन गिनना शुरू कर दे माफिया : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नशा, ड्रग, वन और खनन माफिया अब अपने दिन गिनना शुरू कर दें। उनके कार्यकाल में वन माफिया, खनन माफिया और ड्रग माफिया की गुजाइंश नहीं होगी।
कंड करिडयाना में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि सरकार प्रदेश में किसी भी तरह के माफिया को पनपने नहीं देगी। सीएम ने कहा कि सरकार जल्द ही केंद्रीय विश्वविद्यालय को जमीन पर खड़ा करेगी।
कांग्रेस को पता था कि उनकी सरकार वापस नहीं आएगी तो उसने प्रदेश भर में कोई ऐसी जगह नहीं छोड़ी जहां पर अपने नाम के फट्टे नहीं लगाए। दो निर्दलीय विधायक सरकार के साथ : सीएमजयराम ने कहा कि दो निर्दलीय विधायक भी सरकार के साथ हैं। ऐसे में हमारा भी दायित्व बनता है कि अपने कार्य में दक्षता दिखाए।