फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam ordered to repair baddi barotiwala nalagarh and dharamshala roads

15 अक्तूबर तक बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ और धर्मशाला को जोड़ने वाली सड़कें सुधारें: सीएम

Tue, 02 Jul 2019 09:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
cm jairam ordered to repair baddi barotiwala nalagarh and dharamshala roads
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि इस वर्ष 15 अक्तूबर तक बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ और धर्मशाला को जोड़ने वाली सड़कों का सुधार हो जाना चाहिए क्योंकि अच्छी सड़कें प्रदेश का आईना होती हैं।

विज्ञापन


ऐसा करने से ग्लोबल इन्वेटर मीट में आने वाले उद्यमियों पर प्रदेश में बेहतर अधोसंरचनात्मक सुविधाएं होने का आभास होगा, जिससे प्रदेश की ‘इमेज’ बढ़ेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें उन्होंने यह निर्देश दिए। 
विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि यहां आने वाले विश्वभर के निवेशकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होने का आभास होना चाहिए तभी वे प्रदेश में निवेश के प्रति आकर्षित होंगे। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हिम प्रगति में अब तक 164 समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर ‘अपलोड’ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सुविधा से निवेशक अपने मुद्दे व समस्याएं बता सकते हैं। उन्होंने निर्देश किए कि निवेशकों द्वारा हिम प्रगति के माध्यम से उठाए जा रहे पहलुओं पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदेश में उपलब्ध भू-बैंक तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध होनी चाहिए।

इस बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री की ओर से कुल 1000 घोषणाओं में 641 को लागू कर दिया गया है और 351 पर तेजी से कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घोषणाओं को लागू करने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।

2,964 करोड़ रुपये के निवेश के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर 

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य तीव्रता से प्रगति एवं समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने मुख्यमंत्री और अन्य सभी का स्वागत किया तथा बैठक का संचालन भी किया। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत डेढ़ वर्ष के दौरान 22,964 करोड़ रुपये के निवेश के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। आगामी नवंबर माह में धर्मशाला में प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए 85000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें पन विद्युत, सौर ऊर्जा, रियल एस्टेट, शहरी विकास अधोसंचरना, परिवहन और लॉजिस्टिक्स में 20,000 करोड़ शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह निर्माण क्षेत्र और फार्मास्युटिकल में 15000 करोड़ रुपये, पर्यटन, आतिथ्य सत्कार और सिविल एविएशन में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 7 आर 8 नवंबर को एक बड़ी इन्वेस्टर मीट आयोजित की जा रही है, जिसमें अधिकारियों की अहम भूमिका रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed