फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam met the relatives of late Shyam Saran Negi, consoled

किन्नौर: देश के पहले मतदाता के घर पहुंचे सीएम जयराम, बोले- हमेशा खलेगी श्याम शरण नेगी की कमी

Tue, 08 Nov 2022 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Nov 2022 06:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने स्व. श्याम शरण नेगी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी इस समय हमारे बीच नहीं हैं। 

विज्ञापन
CM Jairam met the relatives of late Shyam Saran Negi, consoled
श्याम सरण नेगी के परिजनों से मिले सीएम जयराम - फोटो : ANI

विस्तार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देश के प्रथम मतदाता स्वर्गीय श्याम शरण नेगी के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने स्व. श्याम शरण नेगी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी इस समय हमारे बीच नहीं हैं। हम उनकी कमी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्व. श्याम शरण नेगी कभी भी मतदान करने से पीछे नहीं हटे। चाहे पंचायत के चुनाव हो या विधानसभा के या फिर लोकसभा के। उन्होंने हर चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया है। हमेशा देशवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते रहे। नेगी देश और प्रदेश के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सूरत नेगी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें देश के प्रथम मतदाता और चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर 105 वर्षीय किन्नौर के कल्पा निवासी श्याम सरण नेगी का बीते 5 नवंबर को निधन हो गया था। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब चल रही थी। विधानसभा चुनाव के बीच तबीयत खराब होने के चलते दो दिन पूर्व (2 नवंबर) ही उन्होंने बैलेट पेपर से घर से ही अपने जीवन का 34वीं बार वोट डाला था। उस दौरान भी उन्होंने प्रदेश के हर मतदाता से अपने मत का इस्तेमाल अवश्य करने की अपील की थी। चुनाव में उनकी ड्यूटी लगी थी।

वोट देने के लिए भारी उत्साह था और ड्यूटी शौंगठोंग से मूरंग तक थी, जबकि मेरा वोट कल्पा में था। इसलिए, सुबह जल्दी वोट देकर ड्यूटी पर जाने की इजाजत मांगी और मतदान स्थल पर पहुंच गए। 6:15 बजे मतदान ड्यूटी पर पोलिंग पार्टी पहुंची। पोलिंग पार्टी से जल्दी मतदान करवाने का निवेदन किया। इस पर पोलिंग पार्टी ने रजिस्टर खोलकर उन्हें पर्ची दी। मतदान करते समय उनका नाम देश के पहले मतदाता के तौर पर दर्ज हुआ। वोट डालने के बाद अपनी ड्यूटी पर चले गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed