{"_id":"6128f124fc9f3847365d61bc","slug":"cm-jairam-gave-50-50-thousand-to-two-financially-weak-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: आर्थिक रुप से कमजोर दो बेटियों को सीएम जयराम ने दिए 50-50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: आर्थिक रुप से कमजोर दो बेटियों को सीएम जयराम ने दिए 50-50 हजार
Fri, 27 Aug 2021 07:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री को वर्तमान आर्थिक स्थिति से अवगत करवाते हुए साक्षी ने कहा कि वह गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता मजदूरी करते हैं, जबकि मां बीमार रहती हैं। वह और उनकी बहन महक अपनी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहती हैं लेकिन धन के अभाव ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के गांव कोठी निवासी पूजा सोनी और मंडी की सरकाघाट तहसील के गांव रामनगर की साक्षी के परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें 50-50 हजार रुपये की मदद प्रदान की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को वर्तमान आर्थिक स्थिति से अवगत करवाते हुए साक्षी ने कहा कि वह गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता मजदूरी करते हैं, जबकि मां बीमार रहती हैं। वह और उनकी बहन महक अपनी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहती हैं लेकिन धन के अभाव ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
इसी प्रकार की आर्थिक तंगी की समस्या को लेकर पूजा सोनी जब मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिलीं तो मुख्यमंत्री ने उन्हें भी निराश नहीं किया। पूजा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी दिव्यांग है। उन्होंने कहा कि आजीविका का कोई तय साधन न होने के कारण उन्हें बेटी का इलाज करवाने में मुश्किल हो रही है। मुख्यमंत्री ने पूजा और साक्षी की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की।
विज्ञापन