फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jai Ram Thakur greeted by people on his 54th birthday at Shimla

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कैंसर रोगियों के साथ मनाया जन्मदिन

Mon, 07 Jan 2019 11:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Jan 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
CM Jai Ram Thakur greeted by people on his 54th birthday at Shimla

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को कैंसर रोगियों के साथ अपना 54वां जन्मदिन मनाया। धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ सीएम सुबह ग्यारह बजे कैंसर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की चौथी मंजिल में महिला वार्ड में पहुंचकर सीएम एक-एक मरीज से मिले और कंबल, हलवा बांटकर उनका कुशलक्षेम पूछा। इससे पूर्व सीएम के सरकारी आवास ओकओवर में भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।  

विज्ञापन


राष्ट्रपति, राज्यपाल आचार्य देवव्रत, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों आदि ने भी सीएम को शुभकामनाएं दीं। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज ने ओकओवर पहुंचकर सीएम को बधाई दी। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, विधायकों, वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों, शिमला नगर निगम की महापौर आदि ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो शिमला मंडल ने कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों को कंबल, जूते और जैकेट बांटे।

विज्ञापन

डॉक्टर साहब! घर के लोग हैं, ख्याल रखना

CM Jai Ram Thakur greeted by people on his 54th birthday at Shimla

कैंसर अस्पताल में बुजुर्ग महिला मरीज ने सीएम से बात की। महिला ने बताया कि वह शुराग से हैं। महिला से बात करने के बाद सीएम ने डॉक्टरों से बात की। सीएम बोले - डॉक्टर साहब ये घर के लोग हैं, इनका खास ख्याल रखें। इस पर वहां ठहाके भी लगे।

सीएम ने वार्ड में दाखिल एक बच्चे से भी बातचीत की। उधर, अस्पताल प्रशासन ने बताया कि नए भवन को बनाने के लिए एनजीटी के कानून आड़े आ रहे हैं। न भवन बन पा रहा है न मशीनें लग पा रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस मामले को जल्द सरकार के समक्ष भेजने को कहा।

विभागाध्यक्ष के कमरे में काटा केक, फोटो लेने पर मनाही
मुख्यमंत्री कैंसर रोगियों से मिलकर लौटे तो विभागाध्यक्ष के कमरे में केक का इंतजाम किया गया था। मुख्यमंत्री ने जैसे ही केक काटा तो यहां पर कुछ लोग फोटो खिंचवाने लगे। लेकिन तुरंत ही कहा गया कि यहां फोटो नहीं ले सकते। 

विक्रमादित्य ने ओक ओवर पहुंचकर दीं शुभकामनाएं 
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने ओक ओवर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो शेयर किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सीएम ने ‘वन स्टॉप एप्लीकेशन’ शुरू की

CM Jai Ram Thakur greeted by people on his 54th birthday at Shimla

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में ‘वन स्टॉप एप्लीकेशन’ शुरू की है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राज्य के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से विकसित की एप ‘शिखर की ओर हिमाचल’ का आरंभ किया। यह एप मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से संबंधित सभी सूचनाओं के लिए ‘वन स्टॉप एप्लीकेशन’ है। एप में विभिन्न दौरों, भाषणों, फेसबुक फीड, ट्विटर आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री के जीवन और उनके व्यक्तिगत ब्लॉग के अतिरिक्त सरकार की ओर से लिए गए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी भी इस एप में उपलब्ध है। एप की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह इसका प्रयोग करने वाले को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने की सुविधा के अलावा कैबिनेट मंत्रियों के बारे में विवरण को भी दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed