{"_id":"628a657b376167347a469f9e","slug":"cm-jai-ram-thakur-call-on-bjp-national-president-jagat-prakash-nadda-at-his-residence-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Delhi: नड्डा से मिले जयराम, पीएम मोदी के 31 मई के कार्यक्रम पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Delhi: नड्डा से मिले जयराम, पीएम मोदी के 31 मई के कार्यक्रम पर की चर्चा
Sun, 22 May 2022 10:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 May 2022 10:02 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से सरकार और संगठन के विभिन्न मसलों पर मंत्रणा की।
विज्ञापन
जेपी नड्डा से मुलाकात करते जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार देर रात को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। उन्होंने यह मुलाकात नड्डा के आवास पर की। जयराम ने नड्डा को हिमाचली शॉल और टोपी से भी सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जगत प्रकाश नड्डा से 31 मई को हिमाचल में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने सरकार और संगठन के विभिन्न मसलों पर मंत्रणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को 31 मई को मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के अवसर पर शिमला में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित होने का भी औपचारिक निमंत्रण दिया।
विज्ञापन