फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM inaugurates conference hall at Himachal Bhawan Chandigarh

CM Jairam: मुख्यमंत्री जयराम ने हिमाचल भवन चंडीगढ़ में सम्मेलन कक्ष का किया लोकार्पण

Mon, 11 Jul 2022 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Jul 2022 06:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री  जयराम  ने कहा कि 33 प्रतिभागियों की क्षमता के इस हॉल में आधुनिक ध्वनि प्रसार संयंत्र और डिस्प्ले स्क्रीन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपसी संवाद और बैठकों का प्रचलन बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।

विज्ञापन
CM inaugurates conference hall at Himachal Bhawan Chandigarh
मुख्यमंत्री जयराम ने सम्मेलन कक्ष का किया लोकार्पण। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में 43.27 लाख रुपये की लागत से निर्मित सम्मेलन कक्ष जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 33 प्रतिभागियों की क्षमता के इस हॉल में आधुनिक ध्वनि प्रसार संयंत्र और डिस्प्ले स्क्रीन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपसी संवाद और बैठकों का प्रचलन बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। इसी के दृष्टिगत आधुनिक सुविधाओं से युक्त आधारभूत ढांचे के सृजन पर विशेष बल दिया जा रहा है।

विज्ञापन


कोविड संकट काल के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से अधिकांश बैठकों का संचालन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से निर्मित किए जा रहे अधिकांश कार्यालय भवनों और अन्य महत्वपूर्ण इमारतों में नवीनतम प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर विशेष बल दिया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यह इमारतें इको फ्रेंडली होने के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को भी पूर्ण करें। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed