फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm, health minister will take cognisance of pregnant woman death

सीएम ऑफिस पहुंचा गर्भवती की मौत का मामला

Wed, 14 May 2014 08:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 14 May 2014 08:58 PM IST
विज्ञापन
cm, health minister will take cognisance of pregnant woman death

क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में आठ मई को आपरेशन के दौरान हुई गर्भवती महिला की मौत का मामला गरमा गया है। परिजनों ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, डीसी और निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जांच करवाने की मांग की है।

विज्ञापन


मृतका के ससुर ने निष्पक्ष जांच को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शिकायत भेजी है। इसमें मृतका के ससुर भाग सिंह ने बताया है कि मृतका वनिता देवी (प्रसूता) को आठ मई को सुबह करीब दस बजे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में दाखिल करवाया था। चार बजे चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन की बात कही थी।
विज्ञापन



इसके बाद मृतका के आपरेशन करने की प्रक्रिया शुरू की गई। उनके मुताबिक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ ने गर्भवती को लोकल एनेस्थीसिया दिया। इससे उनके शरीर में कंपन शुरू हो गई। फिर गर्भवती के शरीर के कंपन को नियंत्रित करने के लिए जनरल एनेस्थीसिया दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े पांच बजे शिशु का जन्म हुआ लेकिन इसके आधे घंटे बाद शाम करीब छह बजे चिकित्सकों की टीम ने आपरेशन थियेटर से ही प्रसूता की मौत की उन्हें जानकारी दी।

प्रसूता के ससुर का कहना है कि एनेस्थीसिया का असर प्रसूता और शिशु दोनों के रक्त में तेज से हुआ। इससे प्रसूता की मौत हो गई। शिशु की जान भी खतरे में पड़ गई। बताया कि नवजात शिशु को तीन दिन तक कंपन होती रही।


परिजनों ने मृतका की मौत को लेकर चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि गत रोज स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय एक कमेटी मामले की जांच कर रही है।

सीएमओ डा. डीआर शर्मा ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी मामले की जांच कर रही है। जल्द ही जांच प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed