{"_id":"1491f1ad1c562aa569fc39e17d001efd","slug":"cm-daughter-aprajita-singh-wedding-reception-in-peterhoff-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की बेटी की मैरिज रिसेप्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की बेटी की मैरिज रिसेप्शन आज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता सिंह के विवाह की रिसेप्शन पार्टी रविवार शाम को राज्य पर्यटन निगम के शिमला स्थित होटल पीटर हॉफ में रखी गई है। मुख्यमंत्री की ओर से इस आयोजन में देश और प्रदेश की तमाम दिग्गज हस्तियों को बुलाया गया है। हर क्षेत्रों से जुड़े लोग समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
रविवार को यह रिसेप्शन पार्टी रात सात बजे के बाद रखी गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दामाद अंगद सिंह और उनकी बेटी अपराजिता सिंह इस पार्टी में सभी मेहमानों से मिलेंगे। नई दिल्ली में आयोजित विवाह समारोह में हिमाचल से गिने-चुने प्रमुख लोगों को ही बुलाया गया था।
विज्ञापन
हिमाचल के जनप्रतिनिधियों में से वहां केवल मंत्रियों को ही निमंत्रण था। पीटरहॉफ में होने जा रही इस रिसेप्शन पार्टी में तमाम मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों, विधायकों, विभागों-बोर्डों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों, मीडिया जगत की गणमान्य हस्तियों और अन्य तमाम लोगों को बुलाया गया है। इस आयोजन के लिए शनिवार से ही पीटरहॉफ शिमला को खूब सजाया जा रहा था। इसकी तैयारी में कांग्रेस नेता हर्ष महाजन, यशवंत छाछटा सहित तमाम कांग्रेस नेता जुटे रहे।
विज्ञापन