फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Bhagwant Mann and deputy cm Manish Sisodia announced Kejriwal's education guarantee for the people of Himac

AAP Himachal: आप ने सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा देने, निजी में मनमानी फीस रोकने की दी गारंटी

Wed, 17 Aug 2022 08:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Aug 2022 08:44 PM IST
सार

आप हिमाचल में शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। बुधवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्ता में आने के बाद शिक्षा के पांच बिंदुओं पर काम करने की गारंटी दी।  

विज्ञापन
cm Bhagwant Mann and deputy cm Manish Sisodia announced Kejriwal's education guarantee for the people of Himac
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने भी घोषणाओं का सिलसिला शुरू कर दिया है। आप हिमाचल में शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। बुधवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्ता में आने के बाद शिक्षा के पांच बिंदुओं पर काम करने की गारंटी दी। शिमला में आयोजित संवाद कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद कजेरीवाल का हिमाचल के लिए शिक्षा गारंटी का एजेंडा कार्यकर्ताओं के बीच रखा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद आप सरकारी स्कूलों में हर बच्चे को अच्छी और मुफ्त शिक्षा देगी। निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर लगाम लगाई जाएगी। दिल्ली की तर्ज पर शानदार सरकारी स्कूल भवन बनाए जाएंगे। कच्चे शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षकों को सिर्फ पढ़ाने का काम दिया जाएगा। अन्य कार्यों में इनकी ड्यूटियां नहीं लगाई जाएंगी। सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में अध्यापकों और प्रिंसिपलों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पढ़ाई के आधुनिक तरीकों को सीखने के लिए अध्यापकों को सिंगापुर और ब्रिटेन भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


हिमाचल के दो हजार स्कूलों में महज एक-एक अध्यापक : सिसोदिया 
सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल में 11 लाख छात्र-छात्राएं सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। हिमाचल के दो हजार स्कूल ऐसे हैं, जहां महज एक-एक अध्यापक है। 6.5 हजार स्कूलों में दो-दो अध्यापक पढ़ा रहे हैं। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आठ हजार करोड़ खर्च कर रही है जबकि धरातल पर स्थिति बेहद खराब है। शिक्षा का बजट आखिर कहां जा रहा है। यह चिंतनीय है। प्रदेश के 47 फीसदी कॉलेजों में प्रिंसिपल तक नहीं हैं। मुख्यमंत्री निजी कॉलेजों के पोस्टर ब्वॉय बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में एक साथ बैठकर पढ़ाई कर रहे गरीब, डॉक्टर, जज, और मंत्री के बेटे : मान 
मान ने कहा कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के लोग बेवकूफ बनाने का काम करेंगे। जुमले सुनाए जाएंगे। लेकिन जनता को इसका जवाब देना होगा। पहले पंजाब में गरीब और अमीर बच्चों का अलग-अलग पाठ्यक्रम होता था। लेकिन आज गरीब, डॉक्टर, जज, और मंत्री का बेटा एक साथ बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। 

हमें कह रहे रेवड़ियां बांटीं, मोदी ने तो 15 लाख वाला पापड़ बांटा  : मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश सरकार और कांग्रेस पर तीखे जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के लिए कहा जाता है कि शिक्षा, परिवहन, बिजली की निशुल्क रेवड़ियां बांट दी गईं। उन्होंने कहा कि ये रेवड़ियां छोटी हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को 15 लाख रुपये का पापड़ बांटा है। लेकिन आज तक जनता के खातों में यह पैसा नहीं आया है। हिमाचल में भाजपा जीप में लोगों को लाकर शक्ति प्रदर्शन कराती है, लेकिन आम आदमी पार्टी लोगों की आंखों में आंखें डालकर बात करती है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मान ने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस का यह हाल हो गया है कि माताएं अपने बेटों को कहानी सुनाती हैं - एक थी कांग्रेस, बस इसके आगे कुछ नहीं, कहानी खत्म। 

मान ने कहा कि हिमाचल और पंजाब पड़ोसी राज्य हैं। पंजाब की जनता के पास भी पहले विकल्प नहीं था, लेकिन जैसे ही नया रास्ता मिला, जनता ने उन्हें चुन लिया। इसी का परिणाम है कि पांच माह के भीतर 70 साल से ज्यादा काम किए गए हैं। पंजाब में भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी जा रही है। दो से तीन मंत्रियों को अंदर किया गया है। उन्होंने कहा कि महीने में 300 यूनिट बिजली फ्री की गई है। दो महीने में 74 लाख में से 51 लाख को जीरो बिल आ रहा है। स्वास्थ्य गारंटी के तहत मोहल्ला क्लीनिक मॉडल खोले गए हैं।

50 हजार एकड़ में से 9500 एकड़ कब्जे को छुड़वाया जा चुका है। आने वाले दिनों में बुढ़ापा पेंशन की डोर टू डोर डिलीवरी होगी। पंजाब में नौ मेडिकल कॉलेज हैं, 16 नए बनाए जा रहे हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मोदी का सीना अगर 56 इंच का है तो हमारा उससे भी बढ़कर है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक मंत्री जो किराये पर दो कमरों में रहता था, उन्होंने अपने बेटे की शादी के रिसेप्शन पर दिल्ली से शिमला तक 10 होटलों में पार्टी दी।

दिल्ली के शिक्षा मानक हिमाचल से काफी पीछे : भारद्वाज 

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ की पार्टी है। जबसे दिल्ली और पंजाब में आप सत्ता में आई है। इससे राज्यों की स्थिति खराब हो गई है। दिल्ली के शिक्षा मानक हिमाचल प्रदेश से काफी पीछे हैं। हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर 99.9 प्रतिशत है और जब राष्ट्रीय स्तर पर तुलना की जाती है तो दिल्ली हिमाचल प्रदेश से बहुत पीछे है। पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। दिल्ली सरकार ने शिक्षा महकमे में 10,000 शिक्षकों के पद भरने की बात की, मगर 3,000 पद ही भरे हैं। 

आप शासित राज्यों में लगातार बढ़ रहे ऐसे अपराध दर से लोग नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि आप गैर गारंटी वाली पार्टी है, उन्हें गारंटी पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वे जहां भी सत्ता में आए हैं, निजीकरण बढ़ गया है। दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों का स्तर बढ़ा है लेकिन सरकारी स्कूलों का स्तर नीचे चला गया है। हिमाचल में उनकी कोई गुंजाइश नहीं है, वे इस राज्य में एक सीट भी नहीं जीतेंगे। आप नेताओं को यह समझने की जरूरत है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सीधी सड़कों की बात कर रहे हैं, लेकिन जयराम ठाकुर ने हिमाचल की घुमावदार सड़कों की कनेक्टिविटी में सुधार किया है। 

जब जहाज डूबता है तो चूहे भी उसे छोड़ने लगते हैं : भारद्वाज 
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अभी कई और नेता भी भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने दोनों कांग्रेस विधायकों पवन काजल और लखविंद्र राणा का भाजपा में आने का स्वागत किया। साथ ही बोले कि जब जहाज डूबने लगता है तो उससे पहले तो चूहे भी उसे छोड़ने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed