बरोटीवाला को मिला कॉलेज का तोहफा, सीएम का ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने दौरे के दौरान करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। दून के लोगों की सबसे पुरानी कॉलेज की मांग वीरभद्र सिंह ने पूरी कर दी है।
मुख्यमंत्री द्वारा बरोटीवाला में कॉलेज खोलने की घोषणा करते ही पंडाल में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके अलावा नंदपुर के पंगा व जामन का डोरा में प्राथमिक पाठशालाएं खोलने की घोषणा की।
छमकड़ी की प्राथमिक पाठशाला को मिडिल स्कूल का दर्जा दिया। यही नहीं झाड़माजरी जगजीत नगर, रामपुर व बधोणी घाट के मिडिल पाठशालाओं को उच्च पाठशाला का दर्जा दिया जबकि मधाला व लोधी माजरा की पाठशालाओं को 12वीं तक किया गया।
भाजपा ने हिमाचल को बांटा
मुख्यंमत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में 64 करोड़ रुपये विकास कार्य पर खर्च किए थे, लेकिन कांग्रेस ने ढाई साल में ही विकास पर 125 करोड़ खर्च दिया है।
उन्होंने भाजपा के पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हिमाचल को ऊपरी व निचले हिमाचल में बांट दिया है जबकि कांग्रेस सरकार ने कभी हिमाचल का बंटवारा नहीं किया। उधर, सिंचाई मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि एक हजार हेक्टेयर भूमि पर बागवानी और ग्रीन हाउस बनाए जाएंगे।
सीएम ने कहा कि बीबीएनडीओ के विकास कार्यों के लिए 45 करोड़ रुपये दिए गए है जिससे बीबीएन की सड़कें, पार्क, पेयजल के लिए खर्चे जाएंगे।