Cloudburst Kullu: कुल्लू की गड़सा घाटी में फटा बादल, बाढ़ से खेत तबाह, पुल क्षतिग्रस्त, 50 भेड़-बकरियां बहीं
बादल फटने के बाद गड़सा खड्ड में आई बाढ़ से जगह-जगह नुकसान हुआ है। बादल फटने के बाद गड़सा खड्ड में जलस्तर अचानक बढ़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की गड़सा घाटी की पाली पंचायत के शिलागढ़ में शनिवार दोपहर बादल फटने से हुरला नाले में भयंकर बाढ़ आ गई। बाढ़ से करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। नाले किनारे बसे लोगों ने भागकर जान बचाई। बाढ़ से मनिहार गांव को जोड़ने वाला एक बैली ब्रिज और तीन पुलियों के अलावा 50 भेड़-बकरियां बह गई हैं। बाढ़ से वन विभाग की संपदा को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
चंबा के कुगति में भारी बारिश से मणिमहेश यात्रियों के लिए बनाईं पैदल पुलियां बह गई हैं। कसौली-परवाणू सड़क पर मशोबरा में एक निजी विला के समीप पार्क पंजाब नंबर की एक कार पर पत्थर गिरा। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हुए उस दौरान कार में कोई मौजूद नहीं था। सिरमौर के सैनवाला में बरसाती नाले को पार करते 200 मीटर तक एक कार बह गई। पूर्व सैनिक ने पत्नी और बेटी को कार से सुरक्षित निकाला।
कांगड़ा के पीएचसी तियारा के भवन की छत पर पत्थर गिरने से छत को नुकसान हुआ है। पीएचसी जसूर के भवन में भी पानी घुस गया। चंबा के मोतला नाले में बाढ़ आने से पीएचसी और मिडिल स्कूल में मलबा भर गया। नर्स, आशा कार्यकर्ताओं और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने भागकर जान बचाई। पांवटा साहिब उपमंडल के मिश्रवाला में शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से 240 बीघा जमीन पर धान की फसल तबाह हो गई। इसी गांव के सात घरों में भी बारिश का पानी घुस गया।
13 जुलाई तक येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। शिमला में दिन में धुंध छाए रहने के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 13 जुलाई तक बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
कहां कितनी बारिश
क्षेत्र बारिश (मिलीमीटर)
धौलाकुआं 121
नाहन 84
कांगड़ा 72
कसौली 35
ऊना 35
पालमपुर 31
कोटखाई 25
शिमला 19
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 34.5 25.0
कांगड़ा 31.6 24.1
हमीरपुर 31.5 25.2
ऊना 31.2 26.3
चंबा 30.4 24.0
धर्मशाला 29.5 22.2
नाहन 27.7 20.0
कल्पा 24.6 16.3
केलांग 26.3 13.3
शिमला 22.2 18.2
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.