{"_id":"64bd326505908439dc02627a","slug":"cloudburst-in-rohru-shimla-kartik-body-found-four-kilometer-away-from-the-spot-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: 24 घंटे बाद घटनास्थल से चार किमी दूर मिला कार्तिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: 24 घंटे बाद घटनास्थल से चार किमी दूर मिला कार्तिक का शव
Sun, 23 Jul 2023 07:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Jul 2023 07:30 PM IST
सार
ग्रामीणों की ओर से चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान कार्तिक का शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर पब्बर नदी में मिला है।
विज्ञापन
रोहड़ू की कलोटी खड्ड में बादल फटने से मलबे में दबीं गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डिस्वाणी पंचायत के तहत कलोटी गांव के समीप लैला खड्ड में बहे दंपती और उनके पोते के शव मिल गए हैं। हादसे के बाद पूरी पंचायत में मातम का माहौल है। परिजनों ने तीनों का अंतिम संस्कार किया गया है। शुक्रवार रात लैला खड्ड में बादल फटने के बाद बाढ़ की चपेट में आए जगोटी गांव निवासी रोशन लाल का शव शनिवार देर शाम बडियारा के सीमा के समीप पब्बर नदी के तट से बरामद हुआ।
विज्ञापन
अंधेरा होने से पहले उनकी पत्नी भागा देवी का शव भी पब्बर नदी से करीब तीन किलोमीटर दूर मिला। रविवार को सुबह ग्रामीणों की ओर से चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान उनके पोते कार्तिक का शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर पब्बर नदी में मिला है। उधर, प्रशासन की ओर से क्षतिग्रस्त सड़क को बहाल करने का काम जारी है। एसडीएम रोहडू सन्नी शर्मा ने तीनों लोगों के शव मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन