{"_id":"5b5747414f1c1b19208b68b4","slug":"cloudburst-in-chamba-and-two-bridge-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":" बादल फटने से तीन घराट बहे, दो पुल क्षतिग्रस्त, 16 पंचायतों में बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल फटने से तीन घराट बहे, दो पुल क्षतिग्रस्त, 16 पंचायतों में बिजली गुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा/शिमला
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय क्षेत्र पांगी में दो जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। साहली और हुड़ान के टुंडरू नाले का जलस्तर बढ़ने से तीन घराट बह गए जबकि दो पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। यातायात ठप होने से पूरे इलाके का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
मलबा आने से पांगी के हिमऊर्जा पावर हाउस का स्विचयार्ड बंद पड़ गया है। क्षेत्र की 16 पंचायतों में अंधेरा छा गया है। दोपहर को बादल फटने से लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए।
विज्ञापन
आरसी पांगी चमन लाल ने बताया कि दो जगह बादल फटने की सूचना मिली है। पटवारी और कानूनगो को मौके का मुआयना करने को भेज दिया है। जिलाधीश चंबा हरीकेश मीणा ने बताया कि मानवीय क्षति की कोई सूचना नहीं है। बुधवार तक मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन