फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cloud burst in Gyabung-Ropa drain of Kinnaur loss of crores 5 houses evacuated in Kullu

Kinnaur Cloud Burst: किन्नौर के ज्ञाबुंग-रोपा नाले में फटा बादल, करोड़ों का नुकसान, कुल्लू में 5 घर कराए खाली

Sun, 28 Jul 2024 07:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पूह/भावानगर(किन्नौर)/आनी।
संवाद न्यूज एजेंसी, पूह/भावानगर(किन्नौर)/आनी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 07:01 PM IST
सार

किन्नौर के ज्ञाबुंग और रोपा नाले में बादल फटने से मलबा लोगों के बगीचों में पहुंच गया, जिससे सैकड़ों सेब के पौधों और नकदी फसलों को नुकसान हुआ है। कुल्लू और लाहौल में शनिवार रात को बारिश से मनाली के पलचान में बाढ़ जैसे हालात बन गए। ब्यास और सरेही नाला में जलस्तर बढ़ने से पांच घरों के लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। 

विज्ञापन
Cloud burst in Gyabung-Ropa drain of Kinnaur loss of crores 5 houses evacuated in Kullu
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में किन्नौर के ज्ञाबुंग और रोपा पंचायत में नाले में रविवार सुबह बादल फटने से करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। रोपा पंचायत में ग्रामीण धर्म सिंह मेहता के दो कमरों का मकान बह गया, जबकि हरि सिंह का मकान पानी और मलबा से भर गया। जल शक्ति विभाग की चार सिंचाई नहरों को 57 लाख का नुकसान हुआ है। शिमला में भी रविवार दोपहर बाद बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 3 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन




ज्ञाबुंग और रोपा नाले में बादल फटने से मलबा लोगों के बगीचों में पहुंच गया, जिससे सैकड़ों सेब के पौधों और नकदी फसलों को नुकसान हुआ है। रोपा पंचायत की सिंचाई कूहल रिगेन को बाढ़ से नुकसान हुआ है। यहां जल शक्ति विभाग की करीब 60 मीटर कूहल में मलबा भर गया, जिससे विभाग को करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीण परमानंद, नमज्ञाल नेगी, राजेंद्र कुमार, कुंगा तांनजेन के सैकड़ों सेब के पौधे, राजमाह, ओगला और फाफरा सहित अन्य नकदी फसलें भी तबाह हो गई हैं।
विज्ञापन


ज्ञाबुंग नाले में पानी का स्तर बढ़ने से होलियाती कूहल को क्षति पहुंची है। पानी के तेज बहाव के कारण इस कूहल का स्रोत टूट गया है, जिससे विभाग को करीब 25 लाख की क्षति पहुंची है। वहीं जांगती कूहल का भी स्रोत टूटने से विभाग को यहां 20 लाख की क्षति पहुंची है। इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा स्वयं बनाई गई फार्म कूहल को भी दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग पूह के कनिष्ठ अभियंता राजदीप सिंह नेगी ने बताया कि जल्द ही सिंचाई कूहलों को बहाल किया जाएगा। उधर, पूह के कार्यवाहक एडीएम विक्रम सिंह ने बताया कि नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बारिश के कारण किन्नौर के ही निगुलसरी ब्लॉक प्वाइंट पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से सुबह चार घंटे नेशनल हाईवे-5 बंद रहा। जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में बीती रात हुई भारी बारिश से आनी-कुल्लू नेशनल हाईवे-305 सहित कई अन्य ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हो गईं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और लोक निर्माण विभाग बाधित सड़कों को युद्धस्तर पर बहाल करने में जुटा है। कुल्लू और लाहौल में शनिवार रात को बारिश से मनाली के पलचान में बाढ़ जैसे हालात बन गए। ब्यास और सरेही नाला में जलस्तर बढ़ने से पांच घरों के लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा।



मनाली-लेह मार्ग में अटल टनल होकर वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद है। लाहौल की मयाड़ घाटी के करपट नाला में भी बाढ़ आ गई। वहीं, बंजार-घियागी सजवाड़ सड़क में आने वाले शांगथाच नाले में जलस्तर बढ़ने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। उधर, शिमला के मैहली में मलबा गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। जोगिंद्रनगर में भी शनिवार देर रात बारिश से बजगर खड्ड के पास पेड़ गिर गया, जिससे चार घंटों तक मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर आवाजाही बाधित रही। जोगिंद्रनगर में 95 और धौलाकुआं में 69.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed