फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   climate change, bid danger on shimla.

मौसम में बदलाव से शिमला पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा

Tue, 12 May 2015 09:59 AM IST
Updated Tue, 12 May 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
climate change, bid danger on shimla.

मौसम में आ रहे निरंतर बदलाव से राजधानी शिमला पर खतरा मंडरा रहा है। समय रहते पुख्ता कदम नहीं उठाए तो शिमला शहर में प्राकृतिक आपदा आ सकती है। इसका खुलासा विशेषज्ञों की ताजा रिपोर्ट में हुआ है।

विज्ञापन


गाड़ियों से हो रहे प्रदूषण से वातावरण को नुकसान हो रहा है। शहर की आबोहवा भी इससे प्रभावित हो रही है। बढ़ते शहरीकरण और वनों की कटाई से समस्या काफी बढ़ गई है। मौसम में आ रहे बदलाव का भी यही एक बड़ा कारण है।
विज्ञापन


इसके अलावा बढ़ते ट्रैफिक से प्रदूषण चरम पर पहुंच रहा है। इसी बदलाव के कारण ही शिमला शहर में भारी बर्फबारी और भूस्खलन हो रहा है। पिछले साल बरसात के मौसम में हुआ नुकसान इसका उदाहरण रहा है। यदि इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया तो यहां एक बड़ी आपदा घट सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने दिए ये सुझाव

climate change, bid danger on shimla.

मौसम में आ रहे बदलाव को कैसे रोका जाए? मौसम में आ रहे बदलाव का क्या कारण है? इन मुद्दों पर सोमवार को शिमला के बचत भवन में गहनता से मंथन किया गया। अमेरिका के कौलरेडो शहर से आई टीम के साथ नगर निगम ने एक कार्यशाला आयोजित कर सभी बिंदुओं पर चर्चा की।

बैठक के बाद निष्कर्ष निकाला कि ब्रिटिशकाल में देश की राजधानी शिमला को अगर समय रहते बचाना है तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुदृढ़ करना होगा। निजी गाड़ियों का प्रयोग कम से कम करना होगा। गाड़ियों से हो रहे प्रदूषण से वातावरण को नुकसान हो रहा है।

बैठक के दौरान कहा गया कि मौसम में आ रहे बदलाव के कारण ही शिमला शहर में भारी बर्फबारी और भूस्खलन हो रहा है। महापौर संजय चौहान ने कहा कि नगर निगम ने सोलर प्रोजेक्ट को गंभीरता से लिया है। शहर को सोलर सिटी बनाने के प्रयास जारी है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए सिटी मोबिलिटी प्लान बनाया गया है।

ये उपाय भी होंगे कारगर

climate change, bid danger on shimla.

देवदार और बान के अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। अमेरिका से आई टीम के प्रतिनिधि जैसविन ली और काल कैसिलो ने कहा कि शिमला शहर में हो अव्यवस्थित निर्माण पर लगाम कसने की जरूरत है। टीम ने अमेरिका के पहाड़ी क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए बताया कि ट्रांसपोर्ट सिस्टम किसी भी शहर के वातावरण में बड़ी भूमिका निभाता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुदृढ़ होने से प्रदूषण कम से कम होगा।

अगस्त में कौलरेडो का दौरा करेगा एमसी
बैठक के दौरान तय हुआ कि नगर निगम शिमला की टीम अगस्त महीने में अमेरिका के कौलरेडो शहर का दौरा करेगी। वहां मौसम में बदलाव पर स्टडी करेंगे तथा कौलरेडो में लोगों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी जुटाएंगे। इसके बाद कौलरेडो की टीम दोबारा जनवरी माह में शिमला आएगी। वहीं कौलरेडो से आई टीम मंगलवार को राजधानी शिमला को सप्लाई किए जा रहे पीने के पानी के स्रोतों का निरीक्षण करेगी। मंगलवार को टीम अश्वनी खड्ड का दौरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed