क्लर्क भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 1160 अभ्यर्थी पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 692 में ली गई क्लर्क भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने जून 2018 को क्लर्क के 156 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
आयोग के पास 96932 आवेदन आए थे। इसमें से 86935 आवेदन सही पाए गए। दस हजार अधूरे आवेदन रद्द कर दिए गए। आवेदनों की छंटनी के बाद आयोग ने 4 नवंबर को लिखित परीक्षा करवाई।
इसमें 59848 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 27087 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग ने मेरिट के आधार पर टाइपिंग टेस्ट के लिए 1660 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।
यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट
यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट
असिस्टेंट प्रोग्रामर भर्ती की मूल्यांकन परीक्षा 29 को
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग पोस्ट कोड 649 के तहत असिस्टेंट प्रोग्रामर भर्ती के लिए मूल्यांकन परीक्षा 29 जनवरी को हमीरपुर कार्यालय में होगी। पंद्रह अंकों की इस परीक्षा के लिए आयोग ने सूचना भेज दी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर लागइन कर सकते हैं।