झटका: क्लर्क भर्ती के 3800 से ज्यादा आवेदन रिजेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने क्लर्क भर्ती के करीब 3800 आवेदन रिजेक्ट कर दिए हैं। 3000 आवेदन ऐसे आए गए थे, जिनमें आवेदक आयु सीमा ही पूरी नहीं कर सके हैं।
हैरत है कि आवेदन पत्र पर आयु सीमा का निर्धारण होने के बावजूद इन आवेदकों ने आवेदन कर दिया। इसके अलावा करीब 800 आवेदन दूसरी कमियों के कारण रद्द कर दिए गए हैं।
चयन बोर्ड ने छंटनी के बाद 3868 आवेदकों की सूची वेबसाइट पर डाल दी है। 26 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर क्लर्क भर्ती की परीक्षा होने जा रही है। इससे पहले ही बोर्ड ने भारी संख्या में आवेदन रद्द कर दिए हैं।
इस साल 12 हजार से अधिक आवेदन रद्द
इस साल फरवरी से अब तक चयन बोर्ड डेढ़ दर्जन से अधिक कोड में विभिन्न विभागों के लिए भरे जाने वाले पदों की परीक्षाएं करवा चुका है। इन परीक्षाओं में भी चयन बोर्ड 12 हजार से अधिक आवेदन रद्द किए जा चुके हैं।
अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के अवर सचिव उत्तम पटियाल ने बताया कि क्लर्क भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करने वाले तथा तय तिथि के बाद आने वाले आवेदनों को रद्द किया गया है। 26 अप्रैल को बोर्ड की ओर से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा करवाई जाएगी।