फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cleaning stopped in Summerhill, Municipal Corporation is collecting tax at two rates

Shimla News: समरहिल में सफाई ठप, दो दरों पर टैक्स वसूल रहा नगर निगम

Fri, 07 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cleaning stopped in Summerhill, Municipal Corporation is collecting tax at two rates
समाधान शिविर में लोगों ने उठाई पार्किंग और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या
विज्ञापन

बोले, पूरे वार्ड में एक ही दर से वसूला जाए टैक्स,
70 शिकायतें मिलीं शिविर में
संवाद न्यूज़ एजेंसी
शिमला। शहर के समरहिल वार्ड में शुक्रवार को लगे नगर निगम के समाधान शिविर में स्थानीय लोगों ने समस्याओं का पिटारा खोल दिया। अधिकारियों के सामने लोगों ने सफाई व्यवस्था, पानी, पार्किंग पर सवाल उठाए।

लोगों ने कहा कि वार्ड में पार्किंग की कमी है। इसके लिए सड़क पर गाड़ियों के नंबर के साथ येलो लाइन पार्किंग लगाई जाए। लोगों ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि वार्ड में शिव बावड़ी, एमआई-रूम पुल और रेलवे स्टेशन के आसपास कूड़े के ढेर लगे हैं। यहां रोज सफाई नहीं होती। इससे बीमारियां फैलने का खतरा है। शिविर में कुछ लोगों ने नगर निगम की टैक्स प्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समरहिल के लोगों को दो दरों पर टैक्स बिल जारी हो रहे हैं। कुछ घरों पर मर्ज एरिया के हिसाब से टैक्स लगता है जबकि बाकी इलाकों में कोर एरिया के हिसाब से टैक्स वसूला जा रहा है। नगर निगम को पूरे वार्ड में एक ही टैक्स नीति लागू करनी चाहिए। लोगों ने कहा कि एनजीओ के कुत्ते बच्चों पर हमला कर रहे हैं। इस पर सख्ती की जाए। आंदड़ी में घूम रहे लावारिस कुत्तों को लेकर एनजीओ पर भी लोगों ने आपत्ति उठाई।
विज्ञापन

शिवालिक और समरहिल चौक पर खस्ता सड़क का मुद्दा भी शिविर में उठा। कारोबारियों ने समरहिल में दुकानों के खुलने के बाद सुबह कूड़ा उठाने की मांग की। चैली मोड़ के पास स्ट्रीट लाइटें न होने, वार्ड में जल निकासी सही न होने पर भी लोगों ने शिकायतें दीं। स्थानीय पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि शिविर में 70 शिकायतें लिखित रूप में मिलीं हैं। इन शिकायतों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। जल्द इनके निपटारे को कहा है। इस मौके पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान, पेयजल, नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर माह कूड़े के डबल बिल
शिविर में कई लोग ऐसे भी पहुंचे जिन्हें नगर निगम हर माह कूड़े के दो-दो बिल भेज रहा है। लोगों ने कहा कि वह एक बिल जमा कर रहे हैं लेकिन दूसरे बिल में उनकी बकाया राशि हजारों में पहुंच गई है। कहा कि निगम को इसकी कई बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन अभी तक डबल बिल मिल रहे हैं।



लोगों की समस्याएं
सफाई व्यवस्था ठप, लगे हैं कूड़े के ढेर
एमआई-रूम पुल, आंदड़ी बस स्टैंड और शिव बावड़ी के पास कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मी घरों से कूड़ा इकट्ठा कर बोरे भरकर रख देते हैं। लेकिन समय पर कूड़े की गाड़ी न आने से यह कचरा रास्ते और सड़क पर बिखर जाता है। इससे गंदगी फैल रही है।
अंजना ठाकुर, आंदड़ी



नगर निगम भेज रहा दो दो कूड़ा बिल
नगर निगम कूड़े के दो बिल भेज रहा है। एक ही फोन नंबर पर यह बिल आ रहे हैं। शिकायत करने के बावजूद इसे ठीक नहीं किया जा रहा। नगर निगम को इस बारे में निर्देश देने चाहिए। इससे परेशानी हो रही है।
डॉ. राकेश सिंह, समरहिल



खुद बंद करनी पड़ती है स्ट्रीट लाइट
समरहिल चौक में काफी समय से स्ट्रीट लाइट का पोल खराब है। यहां खुद पोल की लाइट ऑन-ऑफ करनी पड़ती है। नगर निगम इसे ठीक करवाए। जहां जरूरत है वहां नई लाइटें लाइटें भी लगाई जाएं


-गौरव गुप्ता, समरहिल



कंपनी दे रही पानी के गलत बिल
हमें पानी के बिल गलत दरों पर आ रहे हैं। गलत रीडिंग के साथ पानी के बिल दिए गए हैं, जो हजारों में हैं। अब इनहें ठीक करवाने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बिल भी हर महीने समय पर नहीं मिलते।
-रमेश, समरहिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article