फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Classmate made objectionable comment on student through video call in hamirpur, expelled

Himachal: एनआईटी हमीरपुर में सहपाठी ने वीडियो कॉल कर छात्रा पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, निष्कासित

Fri, 27 Sep 2024 10:12 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Sep 2024 10:12 AM IST
सार

हमीरपुर में छात्रा को कथित तौर पर वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने पर बुधवार देर रात छात्राओं ने कैलाश हाॅस्टल के बाहर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Classmate made objectionable comment on student through video call in hamirpur, expelled
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

एनआईटी हमीरपुर में छात्रा को कथित तौर पर वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने पर बुधवार देर रात छात्राओं ने कैलाश हाॅस्टल के बाहर हंगामा किया। मामले का पता चलने के बाद प्रबंधन ने छात्र को एनआईटी से निष्कासित कर दिया है। बीटेक प्रथम वर्ष की एक छात्रा को जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में बुधवार रात उस समय पता चला जब आक्रोशित छात्राएं कैलाश हाॅस्टल के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगीं।

विज्ञापन


इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया। छात्राएं जब नहीं मानीं तो सदर थाना हमीरपुर को सूचित किया। सदर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम और प्रबंधन छात्राओं को समझाने में जुट गया और रात दो बजे मामला सुलझ पाया। वीरवार को छात्रा ने पुलिस को लिखित में शिकायत सौंपी गई है। शिकायत में छात्रा ने कहा कि सहपाठी छात्र कुछ दिनों से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में उसने अभद्र शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने छात्र से पूछताछ की है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि छात्रा की शिकायत पर छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार अर्चना नानोटी ने बताया कि मामले में प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई करते हुए छात्र को संस्थान से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed