फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Classes will start in Bandla Hydro Engineering College from August, AICTE has given green signal

बिलासपुर: बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं, एआईसीटीई ने दी हरी झंडी

Tue, 20 Jul 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर
सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Jul 2021 05:00 AM IST
सार

बंदला में कंप्यूटर साइंस, मेकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवाई जाएगी। इस साल जुलाई पहले सप्ताह तक कक्षाएं बंदला शिफ्ट करने की योजना थी लेकिन कोविड के कारण कंपनी 30 जून तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पाई। 

विज्ञापन
Classes will start in Bandla Hydro Engineering College from August, AICTE has given green signal
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष की कक्षाएं अगस्त से शुरू होंगी। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। अकादमिक ब्लॉक न होने की वजह से अभी तक कक्षाएं कांगड़ा जिला के राजीव गांधी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में चल रही हैं। यहां दो विषयों इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल में 480 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बंदला में कंप्यूटर साइंस, मेकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवाई जाएगी। इस साल जुलाई पहले सप्ताह तक कक्षाएं बंदला शिफ्ट करने की योजना थी लेकिन कोविड के कारण कंपनी 30 जून तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पाई। अब अकादमिक ब्लॉक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसे फाइनल टच दिया जा रहा है। कंपनी 15 अगस्त तक अकादमिक ब्लॉक तैयार कर संचालकों को सौंप देगी।
विज्ञापन


यह प्रोजेक्ट एनटीपीसी और एनएचपीसी के सहयोग से 105 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। बंदला कॉलेज के प्रिंसिपल आरके अवस्थी ने बताया कि 15 अगस्त तक अकादमिक ब्लॉक तैयार हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि बंदला कॉलेज में इस वर्ष मात्र प्रथम वर्ष की ही कक्षाएं शुरू होंगी। अन्य कक्षाएं नगरोटा बगवां में ही चलेंगी। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का पहला बैच नगरोटा बगवां में साल 2017 में शुरू हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अगस्त में बंदला में कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा है। कोरोना के कारण यहां कक्षाएं शुरू करवाने में देरी हुई है। लेकिन अब इसे जल्द शुरू किया जाएगा। - रामलाल मार्कंडेय, तकनीकी शिक्षा मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed