{"_id":"62a300393297aa3992228432","slug":"classes-will-start-from-25-july-2022-in-sardar-vallabhbhai-patel-cluster-university-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cluster University Mandi: सरदार पटेल विवि में 25 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cluster University Mandi: सरदार पटेल विवि में 25 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
Fri, 10 Jun 2022 01:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:57 PM IST
सार
मंडी विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. देवदत्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर 25 जुलाई से कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में 25 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए विवि प्रशासन जोरों से तैयारी कर रही है। नए कोर्सों के लिए इसी सत्र से दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पहली बार काउंसलिंग भी करवाई जाएगी। पहली और दूसरी काउंसलिंग की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
17 जून से 25 जून तक पहली और 28 जून से सात जुलाई तक दूसरी काउंसलिंग करवाई जाएगी। हालांकि, आजकल सरदार पटेल विवि के लिए शिमला विवि की ओर से प्रवेश परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। काउंसलिंग मंडी विवि में ही होगी। इसके लिए विवि की ओर से सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंडी विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. देवदत्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर 25 जुलाई से कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं, प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने बताया कि 25 जुलाई से कक्षाएं शुरू करने के लिए काउंसलिंग करवाने को तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कक्षाएं शुरू होने और काउंसलिंग की तिथियों में फेरबदल भी हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
11 कोर्सों के लिए करवाई जाएगी काउंसलिंग
सरदार पटेल विवि में इस सत्र से 11 कोर्स शुरू होंगे। बॉटनी में 30, जूलॉजी में 30, एमबीई 30, हिस्ट्री एमएम 45, केमिस्ट्री 30, फिजिक्स 30, एमबीए 45, इन्वायरमेंटल साइंस में 30, पब्लिक एडमिन में 45 और एमसीए में 30 सीटों के लिए काउंसलिंग करवाई जाएगी।