फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   class teacher beat students at purana kangra school.

बच्चों के साथ ऐसी दरिंदगी, देखेंगे तो रो देंगे

Wed, 22 Apr 2015 10:55 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
class teacher beat students at purana kangra school.

क्लास टीचर ने दरिंदगी की सारी हदें लांघ दी। छह बच्चों को ऐसी सजा दे डाली कि ये बच्चे अब अपने हाथ से पानी तक नहीं पी पा रहे। यह मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुराना कांगड़ा का है।

विज्ञापन


यहां एक अध्यापिका पर सातवीं कक्षा के आधा दर्जन छात्रों की निर्मम पिटाई का आरोप लगा है। पिटाई के बाद बच्चों की हालत ऐसी हो गई थी कि घर जाकर उनसे पानी का गिलास भी नहीं उठाया जा रहा था। सभी बच्चों के हाथ सूज गए हैं। इन पर गहरे निशान पड़े हैं।
विज्ञापन


बच्चों की हालत देख उनके अभिभावकों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने फौरन इसकी शिकायत नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा से की। बच्चों को तुरंत इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल कांगड़ा में उपचार के लिए लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लास में की पिटाई

class teacher beat students at purana kangra school.

पुराना कांगड़ा स्कूल में हुई इस घटना से हर कोई सन्न है। अब यह मामला थाने तक पहुंच गया है। ये बच्चे नगर के वार्ड एक और दो के हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे जब स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घरों में पहुंचे तो उनके परिजन उनकी पीड़ा देख तिलमिला गए। बच्चों ने बताया कि उन्हें क्लास में बुरी तरह से पीटा गया है।

सभी अभिभावक इकट्ठे होकर नगर परिषद की अध्यक्ष सुमन वर्मा के पास पहुंचे। मासूमों के इलाज के लिए कांगड़ा अस्पताल फोन किया और वहां से 108 एंबुलेंस बुलाई गई। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके अभिभावक कांगड़ा थाने लेकर आए। उन्होंने स्कूल अध्यापिका के खिलाफ शिकायत की है। बच्चों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। एसएचओ मोहिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों की शिकायत आई है।

शराब पी, बच्चे को पीटा फिर बस के आगे लेट गई

class teacher beat students at purana kangra school.

वहीं, कांगड़ा के मारंडा के स्थानीय बाजार में एक प्रवासी महिला ने नशे में जमकर हुड़दंग मचाया। यह प्रवासी महिला नशे में धुत थी। उसके बाद यह प्रवासी महिला एक निजी बस के आगे सड़क पर लेट गई। जब लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसने लोगों के साथ लड़ना शुरू कर दिया।

उसके बाद उसने अपने पांच महीने के बच्चे को पीटा। वह दुकानदारों से लड़ने लगी। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस सूचना मिलते ही मारंडा बाजार में पहुंची, लेकिन महिला उससे पहले फरार हो गई थी। उसके बाद पुलिस ने महिला को उनकी झोपड़ियों में तलाश कर लिया।

महिला नशे में बेसुध पड़ी थी। पुलिस ने उसे और उसके साथियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने नशे में बेसुध पड़ी महिला को चेतावनी देकर छोड़ दिया। प्रवासी मजदूरों की झोपड़ियों की तलाशी भी ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed