फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Class III students will learn etiquette and alphabet knowledge from 'Sudha'

HPBOSE: हिमाचल में ‘सुधा’ से शिष्टाचार और अक्षर ज्ञान सीखेंगे तीसरी कक्षा के विद्यार्थी

Fri, 12 Aug 2022 11:33 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Aug 2022 11:33 AM IST
सार

शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरू होने वाली संस्कृत विषय की पुस्तक की रूपरेखा और पाठ्यक्रम स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तैयार कर लिया है। तीसरी कक्षा से शुरू होने वाली इस संस्कृत विषय की पुस्तक का नाम ‘सुधा’ रखा गया है।

विज्ञापन
Class III students will learn etiquette and alphabet knowledge from 'Sudha'
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत पढ़ने वाले तीसरी कक्षा के विद्यार्थी ‘सुधा’ से शिष्टाचार और अक्षर ज्ञान हासिल करेंगे। शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरू होने वाली संस्कृत विषय की पुस्तक की रूपरेखा और पाठ्यक्रम स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तैयार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 से संस्कृत विषय की पढ़ाई शुरू करने जा रहा है। तीसरी कक्षा से शुरू होने वाली इस संस्कृत विषय की पुस्तक का नाम ‘सुधा’ रखा गया है। इस पुस्तक के अनुसार तीसरी कक्षा में पहला अध्याय शिष्टाचार का होगा, जिसमें स्कूली विद्यार्थी सीखेंगे कि संस्कृत में किसी व्यक्ति से कैसे मिलना है और किस प्रकार उससे बर्ताव करना है।

विज्ञापन


इसी कक्षा का दूसरा अध्याय परिचय होगा। इसमें छात्र-छात्राओं को संस्कृत भाषा में किस प्रकार से अपना परिचय रखना है, के बारे में बताया जाएगा। इन अध्यायों के पूरा होने के बाद बच्चों को अक्षर ज्ञान की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तीसरा अध्याय तैयार किया है। अक्षर ज्ञान में विद्यार्थियों को चित्रों के माध्यम से भी समझाया जाएगा। इसके अलावा संस्कृत विषय को आसानी से समझने के लिए वीडियो का भी सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 में तीसरी कक्षा से संस्कृत की पढ़ाई शुरू करेगा। इस विषय की पढ़ाई के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। विषय विशेषज्ञों के साथ अंतिम बार विचार-विमर्श कर इसे प्रिंटिंग के लिए भेजा जाएगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के शिक्षण संस्थानों में आज निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। नौवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं के सभी विद्यार्थी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को निकाली जाने वाली रैलियां एक किलोमीटर से अधिक दूरी की नहीं होंगी। एक किलोमीटर के परिधि क्षेत्र के विद्यार्थी रैली निकालने बाद एक स्थान पर एकत्रित होंगे। यहां रैली को संबोधित किया जाएगा। पूरे प्रदेश में रैली एक साथ निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed