{"_id":"b4aafb025fbbfe3251b9d320ef57a026","slug":"clashed-between-two-buses-10-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, 10 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Fri, 28 Nov 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा नगरोटा बगवां के चंगर क्षेत्र निहारगलू में शुक्रवार दोपहर दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादेस में छह महिलाओं और एक बच्चे सहित 10 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
घायलों को नगरोटा बगवां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक महिला को गंभीर हालत के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। नगरोटा बगवां यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दुर्घटना दोपहर लगभग एक बजे निहारगलू के एक तीखे मोड़ पर हुई। हिमाचल पथ परिवहन निगम और एक निजी बस आपने सामने टकरा गईं।
एचआरटीसी की बस एचपी-37वी-4008 टांडा पालमपुर वाया बड़ोह रूट पर जा रही थी, जबकि निजी बस एचपी-68ए-4098 ऐरला-नगरोटा बगवां-धर्मशाला रूट की ओर आ रही थी।
यातायात पुलिस प्रभारी जय चंद ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घायलों को नगरोटा बगवां अस्पताल लाया गया जहां पर से एक महिला खबली देवी (50) निवासी पलाहचकलू को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का नगरोटा बगवां अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पालमपुर के हिमाचल पथ परिवहन निगम के आरएम पंकज चड्ढा ने नगरोटा बगवां अस्पताल में पहुंचकर पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा।
घायलों में खबली देवी (50) पलाहचकलू, चंचला देवी (60) पलाहचकलू चंचला देवी (40) निहारगलू, सतीश कुमार (45) कोठियार, ओम प्रकाश (50) पलाहचकलू, अंशुल (3) पलाहचकलू, सुती देवी (60) पलाहचकलू, निम्मो देवी (40) छू-घेरा, अजय कुमार (19) दनौआ और मिसला देवी (42) दनोआ शामिल हैं।