फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   clashed between bus and bike, one died.

बस से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 28 Nov 2014 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 28 Nov 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
clashed between bus and bike, one died.

उपमंडल ठियोग के समीप फागू में सेब नियंत्रण कक्ष के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगल राम (25) पुत्र दासू राम बाइक (नंबर एचपी 09 सी 2540) पर फागू से ठियोग की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


इसके चलते सामने से आ रही निजी बस (नंबर एचपी 62 बी 1579) से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।

इसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक विशाल कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नारकंडा को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


डीएसपी रतन सिंह नेगी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे हादसे में बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed