फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   clash between congress and bjp workers in bilaspur

हिमाचलः भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष, मामला दर्ज

Fri, 10 May 2019 11:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
clash between congress and bjp workers in bilaspur
झड़प में बीजेपी कार्यकर्ता को आई चोट - फोटो : अमर उजाला

झंडूता उपमंडल में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष हुआ। मारपीट में भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं मारपीट के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जिससे महौल तनापूर्व हो गया। वहीं लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को वहां से भगाया। जिसके बाद महौल शांत हुआ। जबकि घायल भाजपा के कार्यकर्ता को झंडूता अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। इधर, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी संजीव कुमार ने की। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता अक्षय कुमार ने बताया की वह बलघाड़ पंचायत में पार्टी पोस्टर लगाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान कांग्रेस के लोग वहां नशे में धूत होकर पहुंचे जो ऊना से राहुल गांधी की रैली से लौट रहे थे ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसे गंभीर चोंटे आई है। मारपीट में आंख पर भी चोंट लगी है। जिसे उपचार के लिए झंडूता अस्पताल लाया गया है। 
विज्ञापन


अक्षय ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस के लोगों ने उसके साथ गाली गलौच भी किया है। झंडूता पुलिस ने अक्षय की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। इस दौरान अक्षय ने पुलिस को एक व्यक्ति का नाम भी बताया है। थाना प्रभारी झंडूता संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा मंडल झंडूता के महामंत्री दिनेश चंदेल ने बताया की मारपीट के बाद जब घायल कार्यकर्ता को अस्पताल लाया गया तो वहां भी कांग्रेस के लोग आ धमके। और भाजपा के लोगों उलझने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed