फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CJI Tirath Singh Thakur Statement over shortage of judges

अदालतों में जजों की कमी पर CJI ने बयां किया दर्द

Sat, 20 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 20 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
CJI Tirath Singh Thakur Statement over shortage of judges

भारत के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने कहा है कि देश की अदालतों में बढ़ती जजों की कमी राष्ट्रीय चुनौती बन गई है। जजों की कमी के चलते अदालतों में काम प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है।

विज्ञापन

आगे पढ़ें, क्या कहा

CJI Tirath Singh Thakur Statement over shortage of judges

भारत के मुख्य न्यायाधीश ने शुक्रवार को राजधानी शिमला से सटे घंडल गांव में लॉ यूनिव‌िर्सिटी का शिलान्यास और हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशियल एकेडमी के हॉस्टल ब्लाक का लोकार्पण किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे पढ़ें, क्या कहा

CJI Tirath Singh Thakur Statement over shortage of judges
CHIEF JUSTICE OF INDIA

इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जजों की कमी से जहां देश की कई अदालतें जूझ रही हैं वहीं हिमाचल प्रदेश इस मामले में खुशनसीब है। हिमाचल में जजों के कुल 13 पद स्वीकृत हैं और यहां 11 जजों की नियुक्ति हो चुकी है।

विज्ञापन

आगे पढ़ें, क्या कहा

CJI Tirath Singh Thakur Statement over shortage of judges

प्रदेश में सिर्फ दो जजों के पद रिक्त हैं। वहीं उनके गृह प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जजों के कुल 17 स्वीकृत पदों में से आठ पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जजों की कमी के कारण अदालतों में दायर मामलों की संख्या बढ़ती है।

CJI Tirath Singh Thakur Statement over shortage of judges

टीएस ठाकुर ने बढ़ती साक्षरता दर और संपन्नता को अदालतों में मामलों की संख्या बढ़ने के लिए जिम्मेवार ठहराया। कहा, जहां लोग अधिक पढ़े-लिखे होते हैं और आर्थिक तौर पर संपन्न होते हैं।

CJI Tirath Singh Thakur Statement over shortage of judges

वहां की अदालतों में अधिक केस दायर होते हैं। केरल में भी केस अधिक दायर होने का यही कारण है। भारत के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि देश की अदालतों में लंबित 80 प्रतिशत केस उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश में है।

आगे पढ़ें, क्या कहा

CJI Tirath Singh Thakur Statement over shortage of judges

उन्होंने हिमाचल हाईकोर्ट में लंबित केस जल्द निपटाने के लिए प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और अन्य जजों को बधाई दी। कहा, हिमाचल हाईकोर्ट सहित अन्य अधीनस्थ अदालतों ने लंबित केस निपटाने में अन्य राज्यों की अपेक्षा मुस्तैदी दिखाई है। न्यायिक प्रणाली के लिए यह शुभ संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed