फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   civil supply department start steel and tyre business

मंत्री ने बताया, खाद्य आपूर्ति विभाग शुरू करेगा ये कारोबार

Wed, 07 Sep 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Wed, 07 Sep 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
civil supply department start steel and tyre business

परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने बताया कि सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन ने हिमाचल में न्यूनतम दरों पर स्टील तथा सरिया, टायर और तेल का कारोबार शुरू करने के लिए गोदाम खोलने का फैसला लिया है। इन गोदामों में उपभोक्ताओं को उच्चतम क्वॉलिटी का सरिया तथा टायर बाजार दरों से सस्ते दामों पर मिलेगा।

विज्ञापन


अगर यह फैसला लागू होता है तो हिमाचल के लोगों को घर बनाने के लिए सस्ती दरों पर स्टील और सरिया मिलेगा। बाली ने कहा सिविल सप्लाई कारपोरेशन कर्मचारियों को पांच फीसदी अंतरिम राहत भता देने का फैसला लिया गया है। बाली ने कहा कि सिविल सप्लाई कारपोरेशन में 10 नए ट्रक खरीदने और पांच नए पेट्रोल पंप खोलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इनमें दो पेट्रोल पंप नगरोटा, कांगड़ा और एक खड़ा पत्थर में खोला जाएगा। उन्होंने इसी बर्ष के अंत तक सभी राशन कार्ड धारकों को डिजिटल राशन कार्ड मुहैया करवा दिए जाएंगे। अक्टूबर महीने से हर राशन कार्ड उपभोक्ता को तीन दालें मिलेंगी। बाली ने कहा कि अगले वर्ष से हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में चार कार्सों के लिए दाखिला शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 140 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगरोटा बगवां में फार्मेसी कॉलेज के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च  होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जिले में निजी ड्राइविंग स्कूल

कांगड़ा जिला के डमटाल व खोली में दो ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश के हर जिले में निजी क्षेत्र में ड्राइविंग स्कूल खोलने का फैसला लिया है। निजी ड्राइविंग स्कूल के संचालक को सरकार एक करोड़ रूपए की सबसिडी भी देगी। यहां पर ट्रेनिंग उपरांत ड्राइविंग लाइसेंस देने का प्रावधान भी होगा। भारत सरकार की रोड सेफ्टी की बैठक में एनएच के साथ प्रतिष्टित अस्पतालों द्वारा सरकार के सहयोग से ट्रामा सेंटर खोलने पर भी चर्चा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed