फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   civic bodies Chairperson pwer increase by government

शहरी निकाय अध्यक्षों को मिलेंगी यह शक्तियां!

Tue, 14 Oct 2014 09:14 AM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
civic bodies Chairperson pwer increase by government

हिमाचल प्रदेश में शहरी निकायों के अध्यक्षों की शक्तियां बढ़ाने की तैयारी है। अब उनके हस्ताक्षर के बिना विकास कार्यों का पैसा रिलीज नहीं हो सकेगा। अभी कार्यकारी अधिकारी (ईओ) अपने स्तर पर पैसा जारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


लेकिन अब इसके लिए ईओ और शहरी निकाय अध्यक्ष दोनों के चेक पर हस्ताक्षर होना जरूरी होंगे। हिमाचल में वर्तमान में 52 शहरी निकाय हैं। इसमें एक नगर निगम, करीब 20 नगर परिषद और अन्य नगर पंचायतें हैं।
विज्ञापन


इन निकायों में विकास कार्य का जिम्मा मुख्य तौर से ईओ पर रहता है। टेंडर से लेकर खर्चों का ब्योरा इनके पास होता है। अपने स्तर पर पेमेंट भी रिलीज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सरकार इस प्रक्रिया में शहरी निकायों के अध्यक्षों को सीधे तौर पर शामिल करने की तैयारी में हैं। हालांकि, पहले भी इस तरह की व्यवस्था थी, लेकिन एक्ट का हवाला देते हुए करीब डेढ़ साल पहले इस प्रक्रिया को बदल दिया था।

कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

civic bodies Chairperson pwer increase by government

अब सरकार एक्ट में संशोधन कर निकाय अध्यक्षों को ये शक्तियां देने जा रही है। एक्ट में संशोधन के लिए प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू हो गया है। इस मसले को जल्द ही कैबिनेट में लाने की तैयारी है।

क्या होगा फायदा:
जन प्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ेगी
मनमानी पर लगेगा अंकुश
विकास कार्यों में आएगी तेजी
अध्यक्ष, ईओ की सहमति से होंगे कार्य
व्यक्ति विशेष को नहीं पहुंचा सकेंगे लाभ

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के मुताबिक एक्ट में शहरी निकायों के अध्यक्षों का विकास कार्यों के चेक में साइन करने का प्रावधान नहीं है। इसके लिए एक्ट को संशोधित करने पर विचार विमर्श जारी है। इस मसले को मंत्रिमंडल में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed