फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   City schools will be prepared for road safety, providing training.

Shimla News: सड़क सुरक्षा के लिए तैयार होंगे शहर के स्कूल, मिलेगा प्रशिक्षण

Fri, 31 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
City schools will be prepared for road safety, providing training.
स्कूलों में 23 नवंबर को होगी विशेष कार्यशाला
विज्ञापन

जागरूकता के लिए 21 निकाली जाएगी बाइक रैली

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के स्कूलों को सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 23 नवंबर को शहर के स्कूलों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड और ट्रैफिक इंचार्ज को प्रशिक्षित किया जाएगा। ये बाद में अपने स्कूल के छात्रों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करेंगे।

उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि शहर में कई स्कूल मुख्य मार्ग पर स्थित हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा का खतरा बना रहता है। कार्यशाला में स्कूलों के सिक्योरिटी गार्ड और ट्रैफिक इंचार्ज को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जाएगी जिसे बाद में वह अपने-अपने स्कूल के छात्रों से साझा करेंगे। आने वाले दिनों में उपमंडल स्तर पर ऐसी कार्यशाला का आयोजन करने के लिए सभी उपमंडल दंडाधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। उपायुक्त ने जिला के होटल एसोसिएशन, होम स्टे एसोसिएशन और बीएनबी एसोसिएशन को आगामी पर्यटन सीजन के दौरान सड़क सुरक्षा में सहयोग देने के आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी एसोसिएशन पर्यटकों को सही मार्ग चुनने, सही समय पर अपने गंतव्य के लिए निकलने और भीड़भाड़ वाले मार्ग की बजाय वैकल्पिक मार्ग पर जाने के लिए सुझाव दें ताकि पर्यटकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि 21 नवंबर को शिमला में एक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कई जगह लोग सड़क पर अपने वाहन ठीक तरीके से पार्क नहीं कर रहे हैं। इससे हादसे बढ़ रहे हैं। कई बार लोग सड़क के किनारे बनी पट्टी पर ही अपने वाहन को खड़ा कर देते हैं जिससे अन्य वाहनों को चलाने में दिक्कत होती है। उपायुक्त ने लोगों से अपने वाहन चिह्नित स्थान पर सही तरीके से पार्क करने का आग्रह किया। बैठक में बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक, परिचालक और अन्य स्टाफ के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने के लिए छह डिपो को 60,000 रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article