फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   city of temples.

सुकून देता है मंदिरों का शहर मंडी

Wed, 05 Nov 2014 03:38 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
city of temples.

छोटी काशी के नाम से मशहूर सांस्कृतिक नगरी मंडी में संगमन-20 का होना अपने आपमें ऐतिहासिक घटना रही है। मंडी में छठे दशक के दौरान यायावर साहित्यकार तथा संस्कृति कर्मी महापंडित राहुल सांकृत्यायन का आना अपने आपमें ऐतिहासिक घटना रही है।

विज्ञापन


उस समय के नौजवान और वर्तमान में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. सुंदर लोहिया, कृष्ण कुमार नूतन, चंद्रमणी कश्यप, हुताशन शास्त्री और डा. बीएल कपूर को उस समय राहुल सांकृत्यायन का सानिध्य प्राप्त हुआ था। वहीं क्रांतिकारी साहित्यकार यशपाल की कहानियों और अज्ञेय के यात्रा संस्मरणों में भी मंडी का जिक्र आता रहा है।
विज्ञापन


जबकि, नई कहानी की त्रिमूर्ति के एक स्तंभ मोहन राके श का प्रवास भी मंडी में रहा है। मंडी को उन्होंने अपनी नदी का अपना शहर कह कर पुकारा था। प्रगतिशील कवि त्रिलोचन, प्रख्यात आलोचक नामवर, कहानीकार संपादक कमलेश्वर का मंडी आना भी ऐतिहासिक घटना रही है। इसी कड़ी में अब संगमन -20 का मंडी में होना इस ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक शहर के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। प्रख्यात साहित्यकार गिरिराज किशोर का कहना था कि इस ऐतिहासिक शहर में आना उनके लिए सुकून भरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगमन में आए साहित्यकारों ने सराहा

city of temples.

वे कई सालों से यहां आना चाहते थे। उन्होंने कहा कि मंडी के साहित्यकार सुंदर लोहिया उनके समय से लिखते आ रहे हैं। संगमन के संयोजक कथाकार प्रियवंद ने कहा कि संगमन के अब तक के आयोजनों में मंडी का आयोजन सबसे सफल रहा है। कथाकार अल्पना मिश्र ने कहा कि वे मंडी की सुखद यादों को अपने साथ लिए जा रही हैं।

संगमन में आए साहित्यकारों ने जहां हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी प्रदेश की सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता को एक छत के नीचे देखा। वहीं, पर त्रिवेणी धर्म स्थली रिवालसर भ्रमण के दौरान पर्यटन स्थल की सुंदरता ने भी देश भर से आए साहित्यकारों को भावविभोर कर दिया। उनके साथ गाइड की भूमिका निभाने वाले कथाकार हंसराज भारती ने कहा कि साहित्यकारों ने नैणा देवी, कुंतभ्यो, पदमसंभव गुफा और रिवालसर झील का भ्रमण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed