Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   City hotels see 60% bookings for Valentine's Day

Shimla News: वेलेंटाइन डे के चलते शहर के होटलों में 60 फीसदी बुकिंग

Fri, 13 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
City hotels see 60% bookings for Valentine's Day
होटलों में 20 फीसदी तक दी जा रही छूट
विज्ञापन

खास सजावट के साथ मिलेगा कैंडल लाइट डिनर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वीकेंड पर वेलेंटाइन डे के चलते शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़ना शुरू हो गई है। इसके लिए शहर के होटलों के 50 से 60 फीसदी कमरे एडवांस में बुक हो चुके हैं, वहीं शनिवार को यह संख्या और बढ़ेगी।


होटल कारोबारियों की ओर से ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एडवांस बुकिंग करवाने पर कैंडल लाइट डिनर, गुलदस्ते और डेकोरेशन के साथ 15 से 20 फीसदी छूट भी दी जा रही है। शहर में सैलानियों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। इस वीकेंड पर वेलेंटाइन डे के साथ दूसरे शनिवार और रविवार का पैकेज बन रहा है जिसके चलते सैलानी शुक्रवार शाम को ही शिमला पहुंचना शुरू हो गए थे। रिज मैदान और मालरोड पर शुक्रवार को दिन के समय भी सैलानियों की खूब चहल पहल देखने को मिली। शहर के होटल कारोबारी स्पर्श कुकरेजा ने बताया कि बीते वीकेंड के मुकाबले इस वीकेंड पर ज्यादा सैलानी शिमला पहुंचे हैं। शनिवार शाम तक होटलों में कमरों की बुकिंग 80 फीसदी तक भी पहुंच सकती है। ऐसे में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article