फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Flag hung upside down at a government office solan

सरकारी दफ्तर पर उल्टा लटका दिया तिरंगा!

Wed, 02 Jul 2014 12:32 PM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
Flag hung upside down at a government office solan

हिमाचल में नगर परिषद सोलन में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होता रहा। मंगलवार को नगर परिषद में करीब डेढ़ बजे तक तिरंगा झंडा उल्टा लटकता रहा। झंडे में हरा रंग ऊपर की तरफ कर दिया गया, जबकि केसरी नीचे था। वहीं नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी इससे बेखबर रहे। कुछ मीडिया कर्मी जब अपने काम से वहां पहुंचे, तो उनकी नजर उल्टे लटक रहे राष्ट्रीय ध्वज पर पड़ी। तुरंत नप अध्यक्ष को अवगत कराया। इस बात से अध्यक्ष भी हैरान रह गए।

विज्ञापन


आनन-फानन में उन्होंने तुरंत कर्मचारियों को ध्वज सही करने के आदेश दिए। कुछ ही देर में इस बात को लेकर परिषद में हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे बाद झंडा सीधा करवाया गया। हालांकि परिषद के कुछ कर्मचारी झंडे के सीधा होने की बात भी कह रहे थे। इससे पहले भी करीब एक वर्ष पूर्व जिला परिषद भवन में ऐसा मामला सामने आया था।
विज्ञापन

85 हजार लोगों पर कर रही राज

Flag hung upside down at a government office solan

राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग होते हैं। जिसमें केसरी, सफेद व हरा शामिल हैं। वहीं झंडे के बीच में सफेद पट्टी पर अशोक चक्र बना होता है। झंडे में केसरी रंग को सबसे उपर किया जाता है, जबकि हरा रंग नीचे की ओर रहता है।

नगर परिषद सोलन के तहत 13 वार्ड आते हैं। इसमें करीब 85 हजार लोग रहते हैं। इन लोगों की समस्याओं का निपटारा, विकास के कार्य, टैक्स वसूली समेत विभिन्न कार्य नगर परिषद के होते हैं।

परिषद में एक अध्यक्ष, एक कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, 13 वार्ड पार्षद, 03 मनोनित पार्षद होते हैं। इसके अतिरिक्त 50 से अधिक कर्मचारी सेवाएं देते हैं। ऐसे में किसी ने उल्टे झंडे को लटकते हुए नहीं देखा। यह हैरत की बात है।

कर्मचारी पर कार्रवाई करेगी नप

Flag hung upside down at a government office solan

नगर परिषद के अध्यक्ष कुल राकेश पंत ने कहा कि झंडा लगाने के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाती है। झंडा उल्टा लटक रहा है इस बारे में उन्हें खबर नहीं थी। ड्यूटी कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।

देश के सम्मान का मामला : डीसी


उपायुक्त सोलन मदन चौहान ने कहा कि यह देश के सम्मान से जुड़ा मामला है। इसमें कोताही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नप अध्यक्ष व ईओ को लिखित तौर पर इसका जवाब मांगा है। उनके अनुसार नगर परिषद पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed