{"_id":"577f5bb94f1c1bd7497fb60b","slug":"citu-leaders-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठे सीटू नेताओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर बैठे सीटू नेताओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौंगटोंग प्रोजेक्ट के हड़ताली मजदूरों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे पांच सीटू नेताओं में से तीन की वीरवार को तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों की सलाह के बाद छोटा शिमला पुलिस ने तीनों को जबरन अस्पताल में भर्ती करवाया। सीटू के राज्य महासचिव डा. कश्मीर ठाकुर सहित मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश और केवल कृष्ण नेगी की वीरवार शाम को डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच की।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने इनकी तबीयत बिगड़ने का अंदेशा जताया। इसके चलते पुलिस ने तीनों को जबरन उठाकर आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर, सीटू के उपाध्यक्ष राकेश सिंघा और संजू कुमार वीरवार को सातवें दिन लगातार आमरण अनशन पर बैठे रहे। डॉ. कश्मीर ठाकुर ने कहा कि 450 मेगावाट के शौंगटोंग बिजली प्रोजेक्ट में 900 मजदूर 113 दिन से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ रही हैं। हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद उपायुक्त किन्नौर वार्ता करने में आनाकानी कर रहे हैं। पुलिस ने जबरन उन्हें उठाया है। वह दोबारा अनशन पर बैठेंगे। सीटू उपाध्यक्ष राकेश सिंघा ने कहा हाईकोर्ट में ईपीएफ कमिश्नर और लेबर कमिश्नर की ओर से दायर हलफनामे से ठेकेदारों की लूट की पोल खुल गई है। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन