फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Citizenship Amendment Bill 2019 and Himachal BJP leaders Strategy

नागरिकता संशोधन बिल पर लोगों का भ्रम दूर करेगी भाजपा

Mon, 16 Dec 2019 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 16 Dec 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Bill 2019 and Himachal BJP leaders Strategy
फाइल फोटो

नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) 2019 के संसद से पारित होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष की ओर से शुरू किए गए सियासी विरोध का काउंटर करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सभी प्रदेशों में प्रदेश सरकार और संगठन मिलकर लोगों को यह बताएंगे कि आखिर यह बिल क्यों लाया गया। इसमें सबसे प्रमुख बिंदु भारतीय मुसलमानों की नागरिकता को लेकर विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना होगा।

विज्ञापन


इस काम को भाजपा और सरकार दोनों के स्तर से गोष्ठियों, प्रेस वार्ताओं और अन्य कार्यक्रमों की मदद से किया जाएगा। सोशल मीडिया की मदद से भी लोगों तक भाजपा अपनी बात को पहुंचाएगी। पूर्वोत्तर समेत विभिन्न राज्यों में उठ रहे विरोध के बीच भाजपा की केंद्रीय कमेटी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत कई राज्यों के भाजपा नेताओं की एक कार्यशाला दिल्ली मुख्यालय में आयोजित की।
विज्ञापन


इस बैठक में हिमाचल से पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, प्रदेश भाजपा से महासचिव राम सिंह, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, भाजपा विधायक राकेश जम्वाल और भाजपा आईटी सेल से सह समन्वयक राहुल डोगरा शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और संबित पात्रा ने विपक्ष के लोगों द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रचार का काउंटर करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिन बिंदुओं पर लोगों को समझाने का प्रयास करेगी, उसमें बिल लाने, सिर्फ तीन देशों को चुनने, छह धर्म के लोगों को ही रखने का कारण शामिल है। इसके अलावा इस बात पर खास जोर दिया जाएगा कि यह बिल नागरिकता देने का बिल है इसलिए भारत के नागरिक मुसलमानों की नागरिकता जाने का सवाल हीं नहीं है। इस प्रयास के जरिये भाजपा मोदी सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध और उसकी नीयत पर उठ रहे सवालों को खत्म करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed