फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cid officer in cbi target in gudiya rape and murder case

गुड़िया प्रकरण, सीबीआई के निशाने पर सीआईडी के कई अफसर

Sat, 09 Sep 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 09 Sep 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
cid officer in cbi target in gudiya rape and murder case

बहुचर्चित गुड़िया रेप और हत्याकांड में अभी तक शिमला पुलिस की भूमिका की जांच कर रही सीबीआई के निशाने पर अब सीआईडी के अधिकारी भी आ गए हैं। सीबीआई को संदेह है कि सीआईडी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने घटनास्थल पर फॉलो किए जाने वाले प्रोटोकाल को दरकिनार किया है। 

विज्ञापन


गुड़िया का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर सीआईडी ने हत्यारों का सुराग ढूंढने के लिए ट्रैकर डॉग को भेजना था, लेकिन उसकी जगह किसी और विशेषज्ञता वाले कुत्ते को मौके पर भेज दिया। सीआईडी के अधिकारियों, कर्मचारियों की इस बड़ी चूक के सामने आने के बावजूद अफसर सांस रोके बैठे हैं। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि विभागीय स्तर पर भी अब तक इतनी बड़ी चूक की कोई जांच नहीं शुरू गई है। हालांकि, विभागीय उदासीनता से इतर अब सीआईडी गुड़िया मामले की जांच में इस बिंदु पर भी पड़ताल कर रही है। पुष्ट सूत्रों की मानें तो सीबीआई ट्रैकर डॉग भेजने में हुई चूक को बड़ी गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका मानना है कि अगर ट्रैकर डॉग मौके पर भेजा गया होता तो शायद वह हत्यारोपियों या हाल ठिकाने लगाने वालों के फुटप्रिंट पहचानकर उन तक पहुंचा देता, लेकिन सीआईडी ने मौके पर डॉग भेजने की खानापूर्ति करने के चक्कर में मजाक ही बना दिया। सूत्रों का कहना है कि अगर सीआईडी के अफसर इस चूक का स्पष्टीकरण नहीं दे पाए तो एक दो सीआईडी कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed