{"_id":"62c304dd0bdbd960791b0b10","slug":"chyawanprash-and-tea-will-also-be-available-in-cheap-ration-depots","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सस्ते राशन के डिपुओं में अब च्यवनप्राश और चाय भी मिलेगी, खाद्य आपूर्ति निगम ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सस्ते राशन के डिपुओं में अब च्यवनप्राश और चाय भी मिलेगी, खाद्य आपूर्ति निगम ने लिया फैसला
Tue, 05 Jul 2022 01:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:28 PM IST
सार
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य की अपेक्षा सस्ता सामान उपलब्ध करवाने के लिए कंपनियों से एमओयू साइन होगा।
विज्ञापन
च्यवनप्राश(प्रतीकात्मक)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में अब डाबर का च्यवनप्राश और टाटा की चाय भी मिलेगी। इन दोनों कंपनियों ने खाद्य आपूर्ति निगम को सप्लाई देने की बात कही है। अब खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से कंपनियों के साथ एमओयू साइन होने जा रहा है। यह कंपनियां उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य की तुलना में 15 से 20 रुपये तक सस्ता सामान उपलब्ध करवाएंगी। डिपुओं में यह सामान राशनकार्ड उपभोक्ताओं के अलावा अन्य लोग भी ले सकेंगे। प्रदेश में 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को चार में से तीन दालें (दाल चना, मलका, माश और मूंग), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है। अब बाजार मेें बिकने वाली वस्तुओं को भी उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाने की तैयारी है। कंपनियों से सीधे सामान की सप्लाई होने से दामों में कमी आएगी। इसमें खाद्य आपूर्ति निगम की 3 से 4 रुपये तक की कमीशन रहेगी। इसका फायदा खाद्य आपूर्ति निगम और उपभोक्ताओं दोनों को होगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य की अपेक्षा सस्ता सामान उपलब्ध करवाने के लिए कंपनियों से एमओयू साइन होगा।
विज्ञापन
अभी डिपो में दी जा रही मार्बल चाय
हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अभी डिपो में मार्बल चाय, मसाले उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। लोगों की मांग के चलते अब च्यवनप्राश और टाटा की चाय भी बेचने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन