Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Christ and Cathedral Church decorated for Christmas

Shimla News: क्रिसमस के लिए सज गया क्राइस्ट और कैथड्रल चर्च

Tue, 23 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Christ and Cathedral Church decorated for Christmas
क्रिसमस पर सुबह से शुरू हो जाएंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

ग्रीन लड़ियों और लाइटों से सजा कैथड्रल चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के रिज मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च और उपायुक्त कार्यालय के पास स्थित माइकल कैथड्रल चर्च में क्रिसमस के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कैथड्रल कैथोलिक चर्च को ग्रीन लड़ियों और लाइटों से सजाया है। क्रिसमस के दिन चर्च को सफेद रंग में सजाया जाएगा। चर्च में सफेद मोमबत्तियां जलाकर अराधना की जाएगी।

क्रिसमस को लेकर क्राइस्ट चर्च में एक महीने से कार्यक्रम चल रहे हैं। चर्च में मंगलवार को मिड नाइट सर्विस होगी जिसमें ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थनाएं करेंगे, वचन पढ़ेंगे और यीशु के आगमन पर स्वागत करेंगे। वहीं 25 दिसंबर को सुबह से ही क्रिसमस कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसमें सुबह 11:00 बजे चर्च में वरशिप सर्विस होगी, क्रिसमस अराधना और पाठ किए जाएंगे। बच्चों को गिफ्ट दिए जाएंगे और सभी लोग मिलकर क्रिसमस मनाएंगे। चर्च में महिलाओं की ओर से नाटी भी डाली जाएगी। अंत में आराधना के बाद सभी के लिए भंडारे का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन



क्रिसमस के लिए विशेष केक के आर्डर क्रिसमस का उत्साह शहर के बाजारों में भी नजर आ रहा है। बाजारों में बच्चे खिलौनों और अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं। बेकरी की दुकानों में लोग क्रिसमस के लिए सेंटा की आकृति के केक का ऑर्डर दे रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने क्रिसमस ट्री की तीन मंजिला आकृति वाले केक के लिए एडवांस बुकिंग करवा रखी है। जनता बेकरी के मालिक और व्यापार मंडल के सह-सचिव तरुण राणा ने बताया कि उनके पास हर वर्ष स्पेशल केक के आर्डर आते हैं। इस वर्ष भी उनके पास दोनों चर्च से तीन मंजिला क्रिसमस ट्री आकृति वाले केक के आर्डर आए हैं। आधा किलो का केक 300 और 1500 रुपये तक के क्रिसमस केक उपलब्ध हैं। बाजारों में क्रिसमस ट्री की सजावट के लिए स्टार, सजावटी बाल, ड्रम, अंब्रेला स्टिक, बेल्स, सजावटी चॉकलेट और लाइटों सहित उपहारों की खूब मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article